MCD में खत्म हो सकता है 15 साल का BJP राज, Exit Poll में बड़ी जीत की ओर AAP, कांग्रेस की हालत पतली  

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
MCD में खत्म हो सकता है 15 साल का BJP राज, Exit Poll में बड़ी जीत की ओर AAP, कांग्रेस की हालत पतली  

DELHI. दिल्ली नगर निगम चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजे चौंका रहे हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया ने आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलती दिखाई हैं। एक्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी है। कांग्रेस की हालत बेहद पतली नजर आ रही है। दिल्ली MCD चुनावों में 4 दिसंबर को वोटिंग हुई। राजधानी में 50.47% लोगों ने वोट डाले। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के मुताबिक BJP इन चुनावों में पिछड़ती जा रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक BJP को सिर्फ 34% महिलाओं ने वोट दिया है तो वहीं 36% ही पुरुषों ने वोट दिया.  हीं इससे पहले साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनावों में 53.55% वोटिंग हुई थी. इस बार के MCD चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं भाजपा को 69-91 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही कांग्रेस को सिर्फ 3-7 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 5-9 सीटें जाने का अनुमान है। MCD चुनावों में BJP को 35% वोट मिले तो वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 43% लोगों ने वोट डाले. इसके अलावा कांग्रेस को 10% वोट मिले.  



दिल्ली में 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता



आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं जिनमें से करीब आधे मतदाताओं ने ही इन चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि इस चुनाव में 95,458 वोटर ऐसे भी रहे जो पहली बार वोट डालने के लिए योग्य हुए। दिल्ली नगर निगम देश के सबसे बड़े निकायों में से एक है। 


MCD Election  Exit Poll MCD Election 2022 MCD Election 2022 MCD में आप की आंधी एमसीडी इलेक्शन अपडेट एमसीडी इलेक्शन AAP big victory  एमसीडी इलेक्शन