1993 धमाकों का आतंकी अबु बक्र UAE में गिरफ्तार, जल्‍द लाया जाएगा भारत

author-image
jagrati barsaley
एडिट
New Update
1993 धमाकों का आतंकी अबु बक्र UAE में गिरफ्तार, जल्‍द लाया जाएगा भारत

भारतीय एजेंसियों ने विदेश में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। एजेंसियों ने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल भारत के मोस्ट वांडेट आतंकवादियों में से एक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यूएई में आतंकवादी अबु बक्र को गिरफ्तार किया गया है। 



अबु बक्र UAE में गिरफ्तार: यह गिरफ्तारी UAE की एजेंसियों के सहयोग से की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही अबु बक्र को भारत लाया जाएगा।  यह गिरफ्तारी UAE की एजेंसियों के सहयोग से की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही अबु बक्र को भारत लाया जाएगा। 2019 में भी भारतीय एजेंसियों ने UAE से ही अबु बक्र को गिरफ्तार किया था। तब दस्तावेज कम होने के कारण उस पर आरोप सही साबित नहीं हो पाए और उसे रिहा करना पड़ा था। 



दाउद के इशारे पर हुआ था धमाका: 1993 में मुंबई के 12 अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए थे, जिनमें 257 लोग मारे गए थे और करीब 713 लोग घायल हुए थे। सीरियल ब्लास्ट में करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। ये सारे ब्लास्ट ब्लास्ट दाऊद इब्राहिम के इशारों पर किए गए थे। धमाके में शामिल सारे आतंकियों की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई थी। इन आतंकियों में अबू सलेम और फारुख टकला जैसे लोगों को भी नाम शामिल था। इस ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


सीरियल ब्लास्ट Most wanted terrorist abu bakr mumbai blast 1993 blast मुंबई UAE मोस्ट वांटेड आतंकी मुंबई ब्लास्ट दाउद का करीबी आतंकी अबु बक्र