आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, इस महीने में दिखेंगे 2 सुपर मून, जानिए क्या होता है सुपर मून और ब्लू मून 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, इस महीने में दिखेंगे 2 सुपर मून, जानिए क्या होता है सुपर मून और ब्लू मून 

NEW DELHI. अगस्त के महीने में 2 खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेगी। जिनमें से एक है सुपर मून और दूसरा है ब्लू मून। 1 अगस्त की रात को आसमान में सुपर मून दिखाई देगा। वहीं, 30 अगस्त की रात को आसमान में ब्लू मून दिखाई देगा। आसमान में दिखने वाले इस सुपरमून का अर्थ है चांद का सामान्य दिनों से ज्यादा बड़ा दिखना। 1 अगस्त को नजर आने वाले मून को स्टर्जन मून के नाम से जाना जाता है। इस सुपर मून को देखने पर ये लगता है कि चांद पृथ्वी के करीब आ रहा है।





इस महीने दिखेंगे 2 सुपर मून 



साल 2023 के अगस्त महीने में 2 सुपरमून दिखाई देंगे। पहला 1 अगस्त को दिखेगा। ये रात 2:32 बजे दिखाई देगा। वहीं दूसरा 30 अगस्त की रात को 12 बजकर 2 मिनट पर दिखाई देगा। सुपर मून के दौरान चांद आम दिनों की तुलना में बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। साल 2023 सुपर मून के लिहाज से बेहद खास है क्योंकि इस साल आसमान में 4 सुपर मून दिखाई देंगे।



जानिए क्या है सुपर मून 



दरअसल, चांद जब आकार में 14% ज्यादा बड़ा और 30% ज्यादा चमकदार दिखाई देता है तो उसे सुपर मून कहते हैं। इस चांद को देखने पर लगता है कि ये पृथ्वी के करीब आ रहा है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक बिंदु के पास से गुजरता है। जिस वजह से चांद हमें बड़े रूप में नजर आता है इसे ही सुपर मून यानी पूर्ण चंद्रमा कहते है। चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी 2 लाख 24 हजार 865 मील रह जाती है, तभी सुपर मून की स्थिति बनती है।



क्या होता है ब्लू मून



जब एक ही महीने में दो पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरी पूर्णिमा वाले सुपर मून को ब्‍लू मून कहा जाता है। आसमान में ब्‍लू मून करीब ढाई साल में एक बार दिखाई देता है। 2023 से पहले ब्‍लू मून 22 अगस्‍त 2021 को देखा गया। इस बार यह ब्लू मून 30 अगस्‍त को दिखाई देगा।



साल 2023 में दिखेंगे 4 सुपर मून



बता दें कि इससे पहले सुपर मून जून के महीने में देखने को मिला था। इस सुपर मून का नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि ये स्ट्रॉबेरीज की खेती के दौरान पड़ा था। अगस्त के महीने में दूसरा और तीसरा सुपर मून दिखाई देगा जिसे स्टर्जन मून और ब्लू मून कहा जाएगा। इस साल का आखिरी सुपर मून सितंबर महीने में देखने को मिलेगा।


super moon 2 super moon in august what is super moon 30 august blue moon सुपर मून अगस्त में दिखेगा 2 सुपरमून सुपरमून क्या है 30 अगस्त ब्लू मून