साल 2025 में कब है होली और दीपावली?, देखें व्रत-त्योहारों की लिस्ट

नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है, नए साल के साथ-साथ लोगों को व्रत और त्योहारों का इंतजार भी बेसब्री रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
New Update
2025 festival calendar indian festivals vrat and occasion dates

Festivals Calendar Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

2025 Calendar: नववर्ष 2025 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल 2025 की शुरुआत हिंदू पंचांग के अनुसार बहुत ही शुभ मानी जा रही है। इस साल का आरंभ व्याघात योग और उत्तराषाढा नक्षत्र के संयोग में हुआ है, जो पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल है। ज्योतिषियों का मानना है कि साल 2025 कल्याणकारी रहेगा और इसमें कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिससे जातकों को धन लाभ की संभावना बन रही है।

2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार

इस साल का खास आकर्षण मकर राशि में चंद्रमा का प्रवेश और मंगल की स्थिति है, जिससे धन योग के बनने का संकेत मिल रहा है। इससे पूरे साल जातकों को मनचाहे लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। साल की शुरुआत में ही कई प्रमुख त्योहारों का आयोजन होने जा रहा है, जिनमें मकर संक्रांति, शिवरात्रि, होली, और दिवाली जैसे पर्व शामिल हैं। इसके बाद महाशिवरात्रि, होली और दीपावली जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। जानें साल 2025 में कौन से प्रमुख त्योहार और व्रत कब मनाए जाएंगे।

जनवरी 2025 के त्योहार

  • नववर्ष- बुधवार, 1 जनवरी
  • गुरु गोबिंद सिंह जयंती- सोमवार, 06 जनवरी
  • लोहड़ी- सोमवार, 13 जनवरी
  • पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति- मंगलवार, 14 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस- रविवार, 26 जनवरी

फरवरी 2025 के त्योहार

  • बसंत पंचमी- सोमवार, 3 फरवरी
  • शिवाजी महाराज जयंती- बुधवार, 19 फरवरी
  • महाशिवरात्रि- बुधवार, 26 फरवरी

मार्च 2025 के त्योहार

  • होलिका दहन- गुरुवार, 13 मार्च
  • होली (धुलेंडी)-  शुक्रवार, 14 मार्च
  • चंद्र ग्रहण- शुक्रवार, 14 मार्च
  • पहला सूर्य ग्रहण- शनिवार, 29 मार्च
  • चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना-रविवार, 30 मार्च

अप्रैल 2025 के त्योहार

  • रामनवमी- रविवार, 06 अप्रैल
  • महावीर जयंती- 10 अप्रैल
  • हनुमान जयंती- 12 अप्रैल

मई 2025 के त्योहार

  • बुद्ध पूर्णिमा- सोमवार, 12 मई

जुलाई 2025 के त्योहार

  • देवशयनी एकादशी- रविवार, 06 जुलाई
  • सावन शिवरात्रि- बुधवार, 23 जुलाई

अगस्त 2025 के त्योहार

  • चौथा सावन सोमवार व्रत- 4 अगस्त
  • सावन पुत्रदा एकादशी- 5 अगस्त
  • प्रदोष व्रत- 6 अगस्त
  • हयग्रीव जयंती, वरलक्ष्मी व्रत- 8 अगस्त
  • रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा व्रत- शनिवार, 09 अगस्त
  • कजरी तीज- मंगलवार, 12 अगस्त
  • स्वतंत्रता दिवस- शुक्रवार, 15 अगस्त
  • कृष्ण जन्माष्टमी- शनिवार, 16 अगस्त
  • हरतालिका तीज- मंगलवार, 26 अगस्त
  • गणेश चतुर्थी- बुधवार, 27 अगस्त

सितंबर 2025 के त्योहार

  • अनंत चतुर्दशी- शनिवार, 6 सितंबर
  • आश्विन अमावस्या, सूर्य ग्रहण- रविवार, 21 सितंबर
  • शारदीय नवरात्रि, कलश स्थापना- सोमवार, 22 सितंबर
  • दुर्गा महाअष्टमी पूजा- 30 सितंबर

अक्टूबर 2025 के त्योहार

  • दुर्गा महा नवमी पूजा- 1 अक्टूबर
  • दशहरा, गांधी जयंती- गुरुवार, 2 अक्टूबर
  • शरद पूर्णिमा- 6 अक्टूबर
  • करवा चौथ- शुक्रवार, 10 अक्टूबर
  • धनतेरस- शनिवार, 18 अक्टूबर
  • नरक चतुर्दशी- 20 अक्तूबर
  • दीपावली- 21 अक्टूबर
  • गोवर्धन पूजा, अन्नकूट- बुधवार, 22 अक्टूबर
  • भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा- गुरुवार, 23 अक्टूबर
  • नहाय खाय- शनिवार, 25 अक्टूबर
  • खरना- रविवार, 26 अक्टूबर
  • छठ पूजा, संध्या अर्घ्य- सोमवार, 27 अक्टूबर
  • उषा अर्घ्य, पारण-मंगलवार, 28 अक्टूबर

नवंबर 2025 के त्योहार

  • देवोत्थान एकादशी-शनिवार, 01 नवंबर
  • कार्तिक पूर्णिमा व्रत, गुरु नानक जयंती- बुधवार, 05 नवंबर

दिसंबर 2025

  • क्रिसमस- गुरुवार, 25 दिसंबर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

दीपावली महाशिवरात्रि 2025 2025 Vrat and Festivals 2025 के व्रत और त्योहार नववर्ष 2025 new year 2025 होली 2025