/sootr/media/post_banners/f732232a0cadb35a2b5fa2bab8fdb3fd7a426b076b847d3810e9320084860f10.png)
नई दिल्ली. देश की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के नतीजे (By Election Result) की स्थिति साफ हो गई है। तीन लोकसभा उपचुनाव की सीटों में से BJP को दो पर हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने सिर्फ खंडवा लोकसभा उपचुनाव जीता है। यहां बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पटेल ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट (Mandi Loksabha Seat) पर कब्जा किया। इसके अलावा शिवसेना (Shivsena) की उम्मीदवार देलकन कालाबेन मोहनलाल ने दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के गढ़ हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बीजेपी का क्लीन स्वीप हुआ है। यहां चारों सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत दर्ज की।
हिमाचल के सेमीफाइनल में BJP चित
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर 2019 में बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा को विजय मिली थी लेकिन उनका पिछले दिनों निधन हो गया। यहां हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा तो बीजेपी ने कारगिल युद्ध के हीरो कुशाल सिंह ठाकुर पर दांव लगाया। इस सीट पर प्रतिभा सिंह ने 8766 वोट से जीत दर्ज की है। विधानसभा की 3 सीटों पर हुए उपचुनावों में भी कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर दी. जुब्बल कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस का परचम लहराया। ये अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था।
किस राज्य में कितनी सीटों पर उपचुनाव हुए
उपचुनाव में विभिन्न राज्यों की कुछ सीटों पर कौन, कहां जीता
विधानसभा सीटों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सभी चारों सीट पर बाजी मारी है। दिनहाटा, शांतिपुर, खरदाहा और गोसाबा विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनाव में सीधा मुकाबला हुआ। सभी सीट टीएमसी के खाते में गई हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी को जबरदस्त झटका दिया है। कांग्रेस ने राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में क्लीन स्वीप किया है। मध्य प्रदेश से बीजेपी के लिए खुशी वाली खबर आ रही है। राज्य में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं जिनमें से दो पर बीजेपी जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट कांग्रेस के पक्ष में गई हैं।
उत्तर भारत के सबसे बड़े राज्य असम के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की है। थौरा, गोसाईंगांव, तामुलपुर, भवानीपुर, मरियानी सीट पर हुए उपचुनाव में तीन पर बीजेपी और दो पर उसके सहयोगी दल यूपीपीएल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में दो सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जिनमें से दोनों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में सभी तीन विधानसभा सीटों पर NPP ने 2, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी UDP ने 1 सीट पर उपचुनाव जीता है।
बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। एक सीट है कुशेश्वर स्थान और दूसरी तारापुर। इन दोनों सीटों पर जेडीयू ने कब्जा किया है। हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट इनेलो के उम्मीदवार अभय चौटाला ने जीत ली है। यहां से BJP-JJP कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस को विधानसभा की एक-एक सीट पर जीत मिली है। हंगल सीट पर कांग्रेस को और सिंडगी सीट पर भाजपा को जीत मिली है।
महाराष्ट्र की देगलुर सुरक्षित विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रावसाहेब अंतपुरकर बीजेपी के प्रत्याशी सुभाष पीराजीराव साबने से आगे चल रहे हैं। मिजोरम में तुईरियाल सीट पर हुए उपचुनाव में मिजो नेशल फ्रंट के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वहीं तेलंगाना की हुजूराबाद सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी एटेला राजेंदर बड़े मार्जिन से आगे चल रहे हैं। आंध्र प्रदेश की बडवेल सुरक्षित सीट पर वाईएसआर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम
29 विधानसभा सीटों के अलावा दो राज्यों दो और केंद्रशासित प्रदेश की एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं। इनमें से हिमाचल प्रदेश की मंडील सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी है। दादरा नगर हवेली सीट शिवसेना ने जीती है।