हरियाणा: झज्जर में डिवाइडर पर प्रदर्शन कर रहीं 3 महिलाओं को डंपर ने कुचला, मौत

author-image
एडिट
New Update
हरियाणा: झज्जर में डिवाइडर पर प्रदर्शन कर रहीं 3 महिलाओं को डंपर ने कुचला, मौत

चंडीगढ़. हरियाणा (Haryana) के झज्जर जिले में एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन महिला (women) आंदोलनकारियों को कुचल दिया, जबकि तीन घायल हैं। ये हादसा 28 अक्टूबर की सुबह (morning) हुआ है। महिला आंदोलनकारी डिवाइडर (divider) पर बैठी थी। तीनों महिलाएं बुजुर्ग थी। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दो की मौके पर ही मौत

घटना सुबह 5:45 बजे की है। सभी महिलाएं डिवाइडर (divider) पर बैठी थीं। सभी को बहादुरगढ़ से मानसा के लिए ट्रेन (catch train) पकड़ने थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर बैठी महिलाओं को टक्कर मारी। दो की मौके पर ही मौत (On Spot Death) हो गई, जबकि बाकियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक अन्य महिला की जान चली गई।

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव (dead bodies) को पोस्टमॉर्टम (postmertum) के लिए भेजा दिया है। घायलों को पास के अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक चालक (driver) की खोज में जुटी है।

शिफ्ट खत्म होने के बाद लौट रही थीं

दरअसल, टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में बड़ी संख्या में पंजाब के लोग आए हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। किसान पंजाब से शिफ्टों में यहां आते हैं। एक जत्था कुछ दिन ठहरने के बाद चला जाता है, फिर दूसरा जत्था पहुंचता है। हादसे का शिकार हुई बुजुर्ग महिलाएं भी कुछ दिन आंदोलन में शामिल होने के बाद पंजाब लौट रही थीं।

Haryana 3 women farmer protester hit by truck and 3 injured hit by truck 3 injured 3 women killed