30 लाख करोड़ का निर्यात ऐतिहासिक, 'लोकल' को 'ग्लोबल' बनाने के लिए क्या बोले मोदी

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
30 लाख करोड़ का निर्यात ऐतिहासिक, 'लोकल' को 'ग्लोबल' बनाने के लिए क्या बोले मोदी

दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) ने मन की बात (man ki baat) कार्यक्रम में कहा कि अगर एक-एक भारतवासी लोकल के लिए वोकल होता है, तो लोकल को ग्लोबल होते देर नहीं लगती। पीएम मोदी ने भारत के 30 लाख करोड़ के निर्यात (export) के टारगेट को हासिल करने को ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पिछले सप्ताह 400 बिलियन डॉलर (400 billion dollar) यानि 30 लाख करोड़ (30 lakh crore) के निर्यात का टारगेट हासिल किया है। ये भारत के सामर्थ्य से जुड़ी बात है। पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी।



दुनिया में भारत की चीजों की डिमांड बढ़ रही: पीएम मोदी ने कहा कि एक समय भारत से निर्यात का मामला 100 बिलियन, 150 बिलियन, 200 बिलियन होता था। लेकिन आज ये 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इसका एक मतलब है कि दुनिया भर में भारत में बनी चीजों की डिमांड बढ़ रही है। भारत की सप्लाई चेन दिनों-दिन मजबूत हो रही है। 



दूसरे देशों में ज्यादा दिखेंगे हमारे प्रोडक्ट: पीएम ने कहा कि देश विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं। जब संकल्प प्रयास सपनों से बड़े होते हैं, तो सफलता व्यक्ति के पास खुद चलकर आ जाती है। देश के कोने-कोने से नए-नए प्रोडक्ट विदेश जा रहे हैं। दूसरे देशों में मेड इन इंडिया प्रोडक्ट पहले की तुलना में कहीं ज्यादा नजर आएंगे।

 


पीएम मोदी product made in india foreign country pm congratulates 30 lakh crore 400 billion dollar vocal for local vocal indian product man ki baat India Export PM local मन की बात demand PM Modi Delhi