/sootr/media/post_banners/3bdf37c0f3ed51d4917284ba98a02273f7d88c743cf85c379e3daa541244035c.jpeg)
NEW DELHI. मंगलवार 28 मार्च को आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। आसमान में रात को 5 ग्रह एक साथ दिखाई दिए। शाम को 7.30 बजे के बाद करीब आधे घंटे तक मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और यूरेनस पश्चिम में क्षितिज में चांद के पास नजर आए।
सूर्यास्त के बाद आधे घंटे तक ही दिखे मर्करी-ज्यूपिटर
खगोल विज्ञानी के मुताबिक इन 5 ग्रहों को दुनिया में कहीं से भी देखा जा सकता था। आसमान साफ होना चाहिए था और पश्चिम का नजारा दिखना था। ज्यूपिटर, वीनस और मार्स को आसानी देखा जा सका। वीनस में बहुत चमक होती है। मार्स, चांद के पास दिखा और उसमें लाल रंग की चमक नजर आई। वहीं सूरज डूबने के आधे घंटे बाद ही मर्करी और ज्यूपिटर दिखना बंद हो गए।
मर्करी और यूरेनस को देखने के लिए पड़ी दूरबीन की जरूरत
मर्करी और यूरेनस में हल्की चमक होती है, इसलिए उन्हें देखने में परेशानी हुई। दूरबीन की मदद से दोनों को देखा जा सकता। यूरेनस आमतौर पर कम ही दिखता है। उसका स्थान वीनस के ऊपर ही होता है। उसमें हरे रंग की चमक दिखाई देती है।
सूरज डूबने के बाद दुर्लभ एलाइनमेंट में दिखे ग्रह
सूरज डूबने के बाद पांचों ग्रह एक दुर्लभ एलाइनमेंट में नजर आए। हालांकि ये पूरी तरह से एक सीध में नजर नहीं आए। सूरज ढलने के बाद साढ़े 7 बजे ज्यूपिटर दिखाई दिया। इसके बाद मर्करी, वीनस, यूरेनस और मार्स नजर आए।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us