देश में फिर बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 5335 नए केस, 13 की मौत; इससे पहले 22 सितंबर को मिले थे 5,383 केस

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
देश में फिर बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 5335 नए केस, 13 की मौत; इससे पहले 22 सितंबर को मिले थे 5,383 केस

NEW DELHI. देश में कोरोना फिर से एक बार डरा रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के केसों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर एक दिन में 5,335 मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई है। वहीं 13 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 22 सितंबर को 5,383 मामले सामने आए थे। फिलहाल देश में 25,587 एक्टिव केस हैं। वहीं 25,488 लोगों का इलाज जारी है।  IIT कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। अभी बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े सिर्फ संख्या हैं। इतनी बड़ी आबादी में 30 या 40 केस मिलना गंभीर बात नहीं है। लेकिन, देश में मई से रोजाना 20 हजार केस तक आ सकते हैं। 





केरल में सर्वाधिक 2 हजार केस मिले 





5,335 नए केस में से 3,730 सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। इनमें केरल सबसे आगे है। यहां करीब 2 हजार नए केस मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 569, दिल्ली में 509, हिमाचल प्रदेश में 389 और गुजरात में 351 केस सामने आए हैं। केरल में 1,912 नए केस मिले हैं, 500 लोग ठीक हुए हैं और 1,404 लोगों का इलाज चल रहा है। इससे पहले 22 सितंबर को 2300 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में 569 नए केस मिले हैं, 485 लोग ठीक हुए जबकि 2 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 509 नए मामले सामने आए, 424 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। एक्टिव केस 1,795 हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 26.54% है। हिमाचल प्रदेश में 389 नए केस सामने आए हैं, जबकि 177 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 212 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.22% हो गया है।गुजरात में 351 नए केस मिले हैं, 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 395 लोग ठीक हुए हैं। 





ये खबर भी पढ़ें...











छत्तीसगढ़ में कोरोना के 59 नए मरीज मिले





छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 59 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 238 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 64 एक्टिव केस हैं। जबकि बिलासपुर में 34 और दुर्ग में 32 एक्टिव मरीज हो गए हैं।





मध्य प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 126





मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश के 12 जिलों में कोरोना के 126 मरीज मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में इंदौर और भोपाल को लेकर चिंता ज्यादा है। अगर ऐसे ही कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता रहा, तो आने वाले दिनों में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। एमपी में पिछले 24 घंटे में 29 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब मध्य प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 126 हो गई है। भोपाल में वर्तमान में 64 कोरोना मरीज सक्रिय हैं। जबकि इंदौर में मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। इसके बाद जबलपुर में 10 पॉजिटिव मरीज अभी तक सामने आ चुके हैं। 



कोराना वायरस 13 की मौत 5335 नए केस Corona Korana virus 13 deaths 5335 new cases कोरोना