73वां गणतंत्र दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि, राजपथ पर देश का गौरव-ताकत दिखी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
73वां गणतंत्र दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि, राजपथ पर देश का गौरव-ताकत दिखी

नई दिल्ली. देश आज यानी 26 जनवरी को 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मोदी अमर जवान ज्योति नहीं गए। अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) की लौ, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में मिला दी गई है।







— ANI (@ANI) January 26, 2022





राजपथ पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के सब इंस्पेक्टर बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया, जिसे उनकी पत्नी और बेटे ने ग्रहण किया। कोरोना के चलते लगातार दूसरा साल है, जब कोई विदेशी गेस्ट कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। चार Mi-17V5 हेलिकॉप्टर ने पुष्पवर्षा की। 







— ANI (@ANI) January 26, 2022





salute





कई राज्यों की झांकी: इस बार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर राज्यों समेत समेत कई झांकियों का प्रदर्शन किया गया।







— ANI (@ANI) January 26, 2022







— ANI (@ANI) January 26, 2022







— ANI (@ANI) January 26, 2022







— ANI (@ANI) January 26, 2022





फ्लाईपास्ट: इस बार लड़ाकू विमानों (Fighter Planes) का सबसे बड़ा फ्लाईपास्ट हुआ। इसमें एयरफोर्स (Air Force), सेना और नौसेना के 75 विमान कई फॉर्मेशन बनाते नजर आए। इन प्लेन्स में राफेल, सुखोई, जगुआर ने करतब दिखाए।







— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 26, 2022





ड्रोन शो: यह पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा होगा। 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम में एक हजार प्रोग्राम का हिस्सा होंगे। अमेरिका, रूस, चीन के बाद भारत चौथा ऐसा देश होगा, जो इतने बड़े पैमाने पर ड्रोन शो कराएगा। 





इन लोगों के लिए खास इंतजाम: इस बार समाज के कमजोर तबके मसलन ड्राइवर, रिक्शा चालक, मजदूर, सफाईकर्मियों, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को परेड दिखाने के विशेष इंतजाम किए गए।





जो वैक्सीनेटेड, वही शरीक: परेड देखने के लिए दोनों डोज लगवा चुके वयस्क और सिंगल डोज ले चुके बच्चे शामिल हुए। 15 साल से कम उम्र के बच्चों को शामिल होने की अनुमति नहीं थी। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस साल 6 हजार दर्शक ही शामिल हुए। पिछले साल करीब 25 हजार लोग आए थे।



Republic Day परेड फ्लाईपास्ट Air Force राजपथ FlyPast parade गणतंत्र दिवस National War Memorial राष्ट्रीय युद्ध स्मारक Rajpath वायुसेना अमर जवान ज्योति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi Amar Jawan Jyoti