भोपाल मंडल से गुजरेंगी 8 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
Sandeep Kumar | Oct 22, 2024, 17:09 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-22T165235.307
दीवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे बोर्ड ने 8 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल से गुजरेंगी, जो यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।
दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा इस साल करीब 6000 से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये विशेष ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 के बीच चलाई जा रही है। हर साल की तरह, इस बार भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया गया। इसी क्रम में दीवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे बोर्ड ने 8 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल से गुजरेंगी, जो यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।
MP में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अब चलेगी उज्जैन- भोपाल पैसेंजर ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट- शेड्यूल
त्योहारों के समय, दीवाली और छठ पूजा के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा। वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
अमृत भारत योजना : भोपाल मंडल के स्टेशनों का तेजी से हो रहा कायाकल्प
01143 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान रोजाना 10:30 बजे ( 22.10.2024 से 11.11.2024 ), दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 18:45 बजे। इसी तरह से गाड़ी संख्या 01144 दानापुर से प्रस्थान रोजाना 21:30 बजे (23.10.2024 से 12.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 04:50 बजे।
ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा।
01145 सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार 11:05 बजे (21.10.2024 से 11.11.2024), आसनसोल पहुंचने का समय तीसरे दिन 02:30 बजे होगा। इसी तरह से गाड़ी संख्या 01146 आसनसोल से प्रस्थान हर बुधवार 21:00 बजे ( 23.10.2024 से 13.11.2024 ), सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 08:15 बजे।
ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, सासाराम, गया, धनबाद।
01205 पुणे से प्रस्थान रोजाना 15:30 बजे (25.10.2024 से 07.11.2024), दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 02:00 बजे। इसी तरह से ट्रेन संख्या 01206 दानापुर से प्रस्थान रोजाना 05:30 बजे (27.10.2024 से 09.11.2024), पुणे पहुंचने का समय अगले दिन 18:15 बजे।
ठहराव: दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.।
01065 सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 11:05 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), अगरतला पहुंचने का समय रविवार 01:10 बजे। इसी तरह से ट्रेन संख्या 01066 अगरतला से प्रस्थान प्रत्येक रविवार 15:10 बजे ( 03.11.2024 और 10.11.2024), सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय बुधवार 03:50 बजे।
ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी और अन्य।
01053 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 12:15 बजे (30.10.2024 और 06.11.2024), बनारस पहुंचने का समय अगले दिन 16:05 बजे। इसी तरह से गाड़ी संख्या 01054 नारस से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 20:30 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 23:55 बजे।
ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी।
01009 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार और शनिवार 12:15 बजे (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024), दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 17:00 बजे। इसी तरह से गाड़ी संख्या 01010 दानापुर से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार और रविवार 18:15 बजे (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 23:55 बजे।
ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर और आरा।
01043 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 12:15 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), समस्तीपुर पहुंचने का समय अगले दिन 21:15 बजे। इसी तरह से 01044 समस्तीपुर से प्रस्थान प्रत्येक शुक्रवार 23:20 बजे (01.11.2024 और 08.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 07:40 बजे।
ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, आरा, हाजीपुर और अन्य।
01045 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार 12:15 बजे (29.10.2024 और 05.11.2024), प्रयागराज पहुंचने का समय अगले दिन 11:20 बजे। इसी तरह से ट्रेन संख्या 01046 प्रयागराज से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 18:50 बजे (30.10.2024 और 06.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 16:05 बजे।
ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी।
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएं और त्योहारों के दौरान अपनी यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाएं। अधिक जानकारी के लिए http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
MP में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अब चलेगी उज्जैन- भोपाल पैसेंजर ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट- शेड्यूल
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा
अमृत भारत योजना : भोपाल मंडल के स्टेशनों का तेजी से हो रहा कायाकल्प
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 स्पेशल ट्रेन
1.एलटीटी-दानापुर दैनिक स्पेशल (42 सेवाएं)
ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा।
2. सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल (8 सेवाएं)
ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, सासाराम, गया, धनबाद।
3.पुणे-दानापुर दैनिक स्पेशल (28 सेवाएं)
ठहराव: दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.।
4.सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल (4 सेवाएं)
ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी और अन्य।
5.एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक स्पेशल (4 सेवाएं)
ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी।
6.एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (8 सेवाएं)
ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर और आरा।
7.एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल (4 सेवाएं)
ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, आरा, हाजीपुर और अन्य।
8.एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल (4 सेवाएं )
ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी।
यात्रियों से अनुरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari