पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल, छतों पर जाकर गिरे शरीर के टुकड़े

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल, छतों पर जाकर गिरे शरीर के टुकड़े

KOLKATA. पश्चिम बंगाल में रविवार 27 अगस्त को बड़े हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा उत्तर 24 परगना जिले में हुआ है। यहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसका सही आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।





हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम कर रहे थे कई लोग





पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब दस बजे उस समय हुआ। धमाके के समय अवैध पटाखा फैक्टरी के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे। हादसा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दुत्तापुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल इलाके में हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के वक्त कई लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे।





धमाके में लोगों की दर्दनाक मौत, छतों पर जाकर गिरे शव के चीथड़े





कोलकाता पुलिस ने कहा कि अब तक 8 शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना भयानक था कि लोगों के चीथड़े आस-पड़ोस की छतों पर जाकर गिरे। हालांकि मलबे में बम होने की आशंका के चलते, पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है। पुलिस अभी भी बचाव में लगी है, मलबे में कुछ और लाशों के दबे होने की आशंका है। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। बचाव अभियान चल रहा है।





कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज





सूत्रों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री वाली इमारत की छत पूरी तरह से उड़ गई। पूरी इमारत ढह गई है। मलबे के अंदर कई लोग अभी भी दबे हैं। धमाके के बाद लोगों के जले हुए और क्षत-विक्षत शव रोड पर आ गिरे। दूसरे घरों की छतों पर भी कुछ लोगों के शरीर के टुकड़े नजर आ रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण पड़ोस के घरों को भी नुकसान पहुंचा। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में रखा सामान दूर-दूर तक बिखर गया। लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में जिस समय धमाका हुआ तो लोग अपने घरों में थे। इस दौरान धमाके की तेज आवाज सुनकर सभी लोग बाहर निकल आए तो धुआ फैल गया था। लोगों के शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।





मई में हुए विस्फोट में मारे गए थे 12 लोग





इसी साल मई में बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भी विस्फोट हुआ था। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके की कई घटनाएं सामने आती हैं।



कोलकाता न्यूज उत्तर 24 परगना हादसा फैक्ट्री हादसे में 8 लोगों की मौत अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका Kolkata News पश्चिम बंगाल में विस्फोट North 24 Parganas incident 8 people died in factory accident explosion in illegal firecracker factory Explosion in West Bengal