भारत के 80% लोग प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज से संतुष्ट, 24 देशों में रहने वाले लोगों ने कहा- भारत की वैश्विक ताकत बढ़ी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
भारत के 80% लोग प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज से संतुष्ट, 24 देशों में रहने वाले लोगों ने कहा- भारत की वैश्विक ताकत बढ़ी

Washington. जी-20 बैठक से पहले वॉशिंगटन के प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण का परिणाम जारी हो गया है। सर्वे रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि करीब 80 प्रतिशत भारतीयों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अनुकूल राय है और वे उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। 10 में से लगभग सात भारतीयों मानना है कि उनका देश वर्तमान समय में अधिक प्रभावशाली हो गया है। भारत समेत 24 देशों में किए सर्वे में मोदी सरकार पर भरोसा जताया गया है। इजरायल समेत विदेश में रहने वाले भारतीयों ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। प्यू रिसर्च सेंटर एक निष्पक्ष थिंक टैंक है, जो दुनिया को प्रभावित करने वाले मुद्दों, दृष्टिकोणों और रुझानों के बारे में जनता को सूचित करता है।



मोदी के कामकाज से खुश दिखे लोग



वाशिंगटन स्थित इस थिंक टैंक का सर्वेक्षण 29 अगस्त को जारी किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरी दुनिया में भारत के बारे में लोगों की राय आमतौर पर सकारात्मक थी और औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने देश के बारे में अनुकूल राय व्यक्त की, वहीं 34 प्रतिशत के विचार प्रतिकूल थे। 16 प्रतिशत लोगों ने कोई राय ही नहीं रखी।



इजरायल में भारत के चाहने वाले काफी अधिक



सर्वेक्षण के अनुसार, इजरायल में भारत को लेकर ज्यादातर सकारात्मक राय आई है। 71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी राय भारत को लेकर अच्छी है। 



सर्वेक्षण में 24 देशों के 30,861 वयस्कों से पूछे सवाल

प्यू ने बताया कि यह सर्वेक्षण 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया, जिसमें भारत समेत 24 देशों के 30,861 वयस्क प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 2,611 भारतीय लोग शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर वैश्विक राय और दूसरे देशों के बारे में भारतीयों की राय परखी गई।



10 में से आठ भारतीयों ने 2024 में भी मोदी सरकार बनने पर विश्वास जताया



प्यू सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, प्रत्येक 10 में से लगभग आठ भारतीय मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं, जिनमें से अधिकतर (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण 'बहुत अनुकूल' है। प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का दूसरा कार्यकाल है और वह 2024 में भी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं। सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल 20% भारतीयों ने 2023 में मोदी के बारे में प्रतिकूल राय व्यक्त की।



भारत की शक्ति पहले की तुलना में बढ़ी : रिपोर्ट



सर्वेक्षण में बताया गया है कि भारतीय वयस्कों को विश्वास है कि भारत की शक्ति बढ़ रही है। 10 में से लगभग सात भारतीयों का मानना है कि उनका देश हाल ही में अधिक प्रभावशाली हो गया है, जबकि 2022 में 19 देशों में किए गए पिछले सर्वेक्षण में औसतन केवल 28 प्रतिशत लोगों ने यह बात कही थी।



49% भारतीयों का मानना : अमेरिका का प्रभाव पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा



सर्वे के अनुसार, करीब आधे भारतीय (49 प्रतिशत) मानते हैं कि अमेरिका का प्रभाव पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है और 41 प्रतिशत यही बात रूस के बारे में कहते हैं। चीन के प्रभाव को लेकर भारतीयों की राय काफी कुछ मिलीजुली है। 



बीजेपी बोली- प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से बरकरार



सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया में बीजेपी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से बरकरार है। भारत और दुनिया में अधिकांश लोगों का मानना है कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत हो रहा है। यह सर्वेक्षण इसका प्रमाण है।

 


भारत की वैश्विक ताकत 24 देशों में प्यू रिसर्च सेंटर का सर्वे प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा वाशिंगटन प्यू रिसर्च सेंटर का सर्वे India more influential now India's global strength Survey of Pew Research Center in 24 countries Trust on Prime Minister Modi Survey of Washington Pew Research Center अभी भारत अधिक प्रभावशाली