नौ कैरेट का सोना भी होगा शुद्ध, बीआईएस ने बनाया पूरा प्लान, जल्द होगी हॉलमार्किंग अनिवार्य
9 Carat Gold Hallmarking : सोने के दामों में बेतहाशा वृद्धि और जनरेशन Z के बीच कम कैरेट की ज्वेलरी की बढ़ती मांग के चलते, सरकार जल्द ही 9 कैरेट सोने की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर सकती है।
वर्तमान में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 14, 18, 22, 23, और 24 कैरेट की ज्वेलरी के लिए हॉलमार्किंग (hallmarking) को अनिवार्य कर दिया है। 2022 से यह नियम लागू हैं। अब इसी कड़ी में 9 कैरेट सोने की ज्वेलरी को भी शामिल किया जा सकता है।
बढ़ती डिमांड के चलते लिया फैसला
9 कैरेट ज्वेलरी का बढ़ता चलन
सोने की बढ़ती कीमतों के चलते 9 कैरेट ज्वेलरी का चलन तेजी से बढ़ा है। अगस्त 2024 में 10 ग्राम सोने की कीमत 68,000 रुपए थी, जबकि 9 कैरेट सोने की कीमत 25,000 से 30,000 रुपए के बीच थी। इसे देखते हुए सभी स्टेकहोल्डर्स (stakeholders) ने इस मामले पर चर्चा की है। जल्द ही 9 कैरेट सोने की शुद्धता की जांच (Gold purity test) कर इसे प्रमाणित किया जाएगा।
GJEPC का समर्थन
जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) ने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि इससे ग्राहकों को शुद्ध और प्रमाणित सोना प्राप्त होगा। सोने की चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच इस कदम से ग्राहकों को आश्वस्त किया जा सकेगा कि वे जो ज्वेलरी खरीद रहे हैं वो सही और शुद्ध है।
ये खबर पढ़िए ...इनरवियर में 33 किलो सोना छिपाकर ले जा रहीं थीं महिलाएं, एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं
चोरी की घटनाओं में इजाफा
सोने की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ सोने की चोरी और लूटपाट की घटनाओं में भी वृद्धि दर्ज की गई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार 2021 में देशभर में 7,000 चेन चोरी की घटनाएं दर्ज हुई थीं, जो 2022 में बढ़कर 9,278 हो गईं। इस एक साल में चेन चोरी की घटनाओं में 32.54% की वृद्धि हुई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक