भरतपुर महारानी ने 10 किलो सोना और करोड़ों के जेवर चुराए , महाराज ने कराई FIR दर्ज, देखें वीडियो

Aparajita Priyadarshini | Published:
Share
34R423
34R423

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपने बेटे अनिरुद्ध सिंह और पत्नी दिव्या सिंह के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।आरोप है कि पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह ने चल अचल संपत्ति को हथियाने का षड्यंत्र रचा।

राजस्थान के भरतपुर के पूर्व राज परिवार के पारिवारिक विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अब अपने बेटे अनिरुद्ध सिंह और पत्नी व पूर्व सांसद दिव्या सिंह के खिलाफ 10 किलो सोना और करोड़ों के जेवर चुराने का आरोप लगाते हुए मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में लिखा है कि दिल्ली की एक बैंक के लॉकर से दिव्या सिंह और अनिरुद्ध सिंह ने धोखा देकर 10 किलो सोना और करोड़ों रुपए कीमत के स्वर्ण आभूषण निकाल लिए हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट


पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मथुरा गेट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि वो भरतपुर रॉयल फैमिली रिलिजियस और सेरेमोनियल ट्रस्ट भरतपुर के अध्यक्ष हैं। पत्नी दिव्या सिंह और बेटा अनिरुद्ध सिंह इस ट्रस्ट के प्रन्यासी थे, जिन्होंने 19 मार्च 2024 को अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

इसलिए दोनों की ट्रस्ट की सदस्यता 19 मार्च को समाप्त हो गई थी। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने 2 अप्रैल, 2011 को न्यास की आय के लाभकारी निवेश के लिए भरतपुर के एक ज्वेलर से 10 किलो सोना खरीदा था।

सोने को रखने के लिए भरतपुर में कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने की वजह से इसको नई दिल्ली की वोल्ट लिमिटेड के लॉकर (1402) में रख दिया गया। साथ ही लॉकर में करोड़ों रुपए कीमत के स्वर्णाभूषण भी रखे थे।

ये भी पढ़ें...

HPCL में 247 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी ढाई लाख से ज्यादा

क्या लिखा है रिपोर्ट में


रिपोर्ट में लिखा है कि यह लॉकर पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह और उनके बेटे व पत्नी तीनों के नाम से खोला गया था। सहमति से यह तय हुआ था कि लॉकर तीनों खोल सकेंगे, लेकिन लॉकर खोलने व कोई सामान निकालने से पूर्व परिवादी (विश्वेंद्र सिंह) की सहमति लेनी होगी।

लॉकर की चाबी परिवादी के पास रहेगी।वर्ष 2019 तक पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोने और आभूषणों को लॉकर में सुरक्षित देखा था, लेकिन 2020 में विश्वेंद्र सिंह और उनकी पत्नी व बेटे के साथ विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह ने चल अचल संपत्ति को हथियाने का षड्यंत्र रचा, जिसके तहत पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के साथ मारपीट करना, खाना बंद करना व अन्य दुर्व्यवहार शुरू कर दिए। अंत में मारपीट कर जबरन घर से निकाल दिया।

क्या है पूर्व राजपरिवार का विवाद


गौरतलब है कि पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने एसडीएम कोर्ट में वरिष्ठ नागरिक के रूप में प्रार्थना पत्र पेश किया था। मामले में एसडीएम कोर्ट में 12 जून को सुनवाई होनी है। प्रार्थना पत्र में पूर्व राज परिवार सदस्य एवं पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी पूर्व सांसद दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह पर मारपीट करने,खाना नहीं देने, घर छोड़ने को मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

मामले में पूर्व मंत्री की पत्नी और पूर्व सांसद दिव्या सिंह व बेटा अनिरुद्ध सिंह ने भी चुनौती दी कि यह मामला एसडीएम कोर्ट में सुनवाई योग्य नहीं है। लेकिन अब एसडीएम कोर्ट अगली सुनवाई 12 जून को तय करेगा कि ये मामला एसडीएम कोर्ट के योग्य है या नहीं।

मां और बेटे ने लगाए आरोप


वहीं, पूर्व सांसद दिव्या सिंह और बेटा अनिरुद्ध सिंह ने पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने बीते 30 साल में महाराजा सूरज की पूरी संपत्ति बेच दी। सिर्फ एक मोतीमहल बचा है।

साथ ही उन्होंने पारिवारिक विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी आग में घी डालने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पत्नी और बेटे के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए गहलोत से माफी मांगी थी।

ये वीडियो भी देखें....



भरतपुर राज परिवार भरतपुर राज परिवार में विवाद BHARATPUR ROYAL FAMILY

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह
  • पूर्व सांसद दिव्या सिंह
  • भरतपुर रॉयल फैमिली रिलिजियस और सेरेमोनियल ट्रस्ट
  • भरतपुर रॉयल फैमिली
  • BHARATPUR ROYAL FAMILY
  • भरतपुर राज परिवार
  • भरतपुर राज परिवार में विवाद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर