DELHI: आप का ऐलान- NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को देंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
DELHI: आप का ऐलान- NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को देंगे

NEW DELHI. आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 16 जुलाई को कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी और 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, दूसरी तरफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना कैंडिडेट बनाया है। अब सभी की निगाहें वोटिंग पर टिकी हुई हैं कि कौन सी पार्टी किसका समर्थन करती है।







— ANI (@ANI) July 16, 2022





किसे खाते में कितने वोट?





राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों और विधायकों की कुल संख्या को मिलाकर वोट की वैल्यू निकाली जाती है। इस वक्त देश में कुल वोट वैल्यू 10 लाख 86 हजार 431 है। किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 5 लाख 43 हजार 216 वोटों की जरूरत होती है। ताजा राजनीतिक हालात के मुताबिक, एनडीए के पास इस वक्त कुल 533,751 वोट हैं, जबकि विपक्ष के खाते में 3 लाख 60 हजार 362 वोट हैं।





द्रौपदी मुर्मू को इन दलों का समर्थन



एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अब तक बीजेपी के अलावा बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी, जनता दल सेक्युलर, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना, जेडीयू, एआईएडीएमके, लोक जन शक्ति पार्टी, अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), एनपीपी, एनपीएफ, एमएनएफ, एनडीपीपी, एसकेएम, एजीपी, पीएमके, एआईएनआर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, यूडीपी, आईपीएफटी, यूपीपीएल जैसी पार्टियों ने समर्थन दे दिया है।





इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन में शामिल ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकती है। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भी मुर्मू के पक्ष में ही वोट डालने का एलान किया है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जनसत्ता दल लोकत्रांत्रिक भी एनडीए प्रत्याशी को सपोर्ट कर रहा है।





यशवंत सिन्हा को इन दलों का सपोर्ट





यशवंत सिन्हा को अब तक कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी, सीपीआई, सीपीआई (एम) समाजवादी पार्टी, रालोद, आरएसपी, टीआरएस, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस, भाकपा, आरजेडी, केरल कांग्रेस (एम) जैसे कई दलों का समर्थन मिल चुका है।केरल के छोटे-बड़े सभी दलों ने यशवंत सिन्हा को ही समर्थन दिया है।



नरेंद्र मोदी narendra modi Amit Shah अमित शाह द्रौपदी मुर्मू Yashwant Sinha यशवंत सिन्हा India Presidential Election Droupdi Nurmu NDA Candidate Opposition Candidate भारत में राष्ट्रपति चुनाव एनडीए प्रत्याशी विपक्षी उम्मीदवार