DELHI: आप की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर,  केजरीवाल ने लांन्च किया ‘मिस्ड कॉल’ कैंपेन, ये नंबर जारी कर लोगों से की जुड़ने की अपील

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
DELHI: आप की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर,  केजरीवाल ने लांन्च किया ‘मिस्ड कॉल’ कैंपेन, ये नंबर जारी कर लोगों से की जुड़ने की अपील

DELHI. दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता के बाद अब पार्टी देश के अन्य राज्यों में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटी है। इसी के चलते पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार सक्रिय हैं। खासकर उनकी नजर गुजरात पर है। हाल ही में उन्होंने गुजरात का दौरा भी किया था।  केजरीवाल  2024 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) पर नजरें गड़ाए हुए हैं। इसी के तहत उन्होंने हाल ही में'आप' के 'मेक इंडिया नंबर 1' (Make India No.1) अभियान की शुरुआत भी की थी।  इस कैंपेन के तहत 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि ये अभियान पांच "लक्ष्यों" द्वारा संचालित होगा - मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा, महिलाओं की समानता और सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों की उपज का उचित मूल्य। वहीं अब केजरीवाल ने इस मिशन के लिए एक और नई शुरूआत की है और लोगों से अभियान को सफल बनाने के लिए एक नंबर जारी कर मिस्ड कॉल (Missed Call) करने की अपील की है.





मिस्ड कॉल करने की अपील 





दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भारत को नंबर वन बनाने के लिए एक नंबर पर मिस्ड कॉल देने की अपील की है। उन्होंने लिखा है, “भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने के लिए साथ आयें। इस मिशन से जुड़ने के लिए 9510001000 पर मिस कॉल करें। हमें देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है।





बीजेपी-कांग्रेस से भी जुड़ने की अपील 





इससे पहले दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेक इंडिया नंबर 1 अभियान लॉन्च करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा था कि हम भारत को दुनिया का सबसे मजबूत और महान राष्ट्र बनाने के मिशन पर हैं। आइए हम एक साथ आएं और भारत को नंबर 1 बनाएं। उन्होंने इस दौरान कहा कि इस मिशन को लेकर वो देश के कोने-कोन में जाएंगे। उन्होंने कहा था कि इसके जरिए वो देश के 130 करोड़ जनता को जोड़ेंगे और उसे एक परिवार की तरह बनाएंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं है. उन्होंने इस अभियान से बीजेपी-कांग्रेस के साथ-साथ अन्य दलों को भी जुड़ने की अपील की थी।  







लोकसभा चुनाव Lok Sabha Elections 2024 अरविंद केजरीवाल आप missed call campaign Make India No.1 Arvind Kejriwal आम आदमी पार्टी मेक इंडिया नंबर 1 मिस्ड कॉल’ कैंपेन दिल्ली सीएम केजरीवाल