मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा टला: प्लेन की पुश बैक ट्रॉली में लगी आग, यात्री सुरक्षित

author-image
एडिट
New Update
मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा टला: प्लेन की पुश बैक ट्रॉली में लगी आग, यात्री सुरक्षित

मुंबई. 10 जनवरी (Mumbai Airport ) को एयरपोर्ट पर दोपहर 11 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।  यहां यात्रियों से भरे विमान को पुशबैक देने वाले एक ट्रैक्टर में आग लग गई। आग लगने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। जिस वक्त विमान को पीछे धकेलने वाली गाड़ी में आग लगी, उस वक्त प्लेन में 85 लोग सवार थे। ताजा जानकारी के अनुसार सारे यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयर इंडिया की ये फ्लाइट मुंबई से जामनगर (jamnagar) की ओर जा रही थी।





पुश बैक ट्रॉली क्या होती है : आग की ये घटना एयरप्लेन को खींचने वाले वाहन के साथ हुई, जिसे पुश बैक ट्रॉली  (Push Back Trolley) भी कहा जाता है। पुश बैक ट्रॉली मूल रूप से एक ट्रैक्टर होता है। इससे ही विमान को टैक्सी-वे से रनवे पर लाया जाता है। एयरप्लेन को खींचने वाला वाहन एयरइंडिया के प्लेन को खींचने के लिए वहां मौजूद था। जिसमें अचानाक से भयंकर आग लग गई। आपको बता दें कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय प्लेन में करीब 85 यात्री बैठे हुए थे। ये प्लेन एयरएंडिया (airindia) का प्लेन था जो मुंबई से जामनगर के लिए उड़ान भरने वाला था। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री या कर्मचारी को चोट नहीं लगी।







— ANI (@ANI) January 10, 2022





एयरपोर्ट अधिकारियों ने यह बताया : इस हादसे की पुष्टि मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा भी की गई है। इस पर आधिकारिक बयान साझा करते हुए कहा गया कि आग लगने के 10 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते कोई भी यात्री इसकी चपेट में नहीं आया। जिस समय ये घटना घटी उस दौरान मुंबई से जामनगर जा रहे एयरइंडिया के इस प्लेन में करीब 85 यात्री सवार थे। साथ ही जानकारी दी गई कि एयरपोर्ट पर हालात पूरी तरह से सामान्य हैं और सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। 





हादसे के कारणों का पता नहीं : इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह प्लेन टो करने वाले में से आग (fire) की लपटें उठ रही हैं। ये आग प्लेन के काफी पास लगी, कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग किस कारण से लगी अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 



आग Mumbai Airport जामनगर fire पुश बैक ट्रॉली एयरप्लेन हादसा एयरएंडिया jamnagar push back trolley airplane accident airindia मुंबई एयरपोर्ट