DELHI: अडानी ग्रुप की एक और बड़ी छलांग, NDTV ग्रुप में 29.18% हिस्सेदारी लेने का ऐलान, AMG मीडिया लिमिटेड के नाम से बनाई कंपनी

author-image
एडिट
New Update
DELHI: अडानी ग्रुप की एक और बड़ी छलांग, NDTV ग्रुप में 29.18% हिस्सेदारी लेने का ऐलान, AMG मीडिया लिमिटेड के नाम से बनाई कंपनी

DELHI: भारत के मशहूर उद्योगपति और दुनिया के सबसे चौथे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी  (Gautam Adani ) एकबार फिर सुर्खियों में है। अपने कारोबार से देश दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले गौतम अडानी ने अब मीडिया ( Media )  के क्षेत्र में उतरने का फैसला लिया है। वे लंबे समय से इस दिशा में प्रयासरत थे। अभी तक वे माइनिंग व अन्य दूसरे कारोबार में सक्रिय थे। समूह के मालिक गौतम अडानी अब टीवी मीडिया के कारोबार ( tv media business ) में एंट्री करने की तैयारी में हैं। अडानी ग्रुप एनडीटीवी ( NDTV )  में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। यह अधिग्रहण AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ( AMG Media Network Limited )  की पूर्ण सब्सिडियरी विश्वप्रधान कमर्शियल लिमिटेड (VPCL) के जरिए होगा। अडाणी समूह अब NDTV मीडिया समूह में 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा। अडाणी ग्रुप की कंपनी AMG मीडिया नेटवर्क के जरिए यह डील की जाएगी। AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सब्सिडियरी VPCL के जरिए हिस्सेदारी खरीदने की बात कही गई है। अडाणी मीडिया नेटवर्क के CEO संजय पुगलिया ने लेटर जारी करके यह जानकारी दी। अडाणी ग्रुप के AMG मीडिया ने NDTV में 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए भी पेशकश की है। अडाणी ग्रुप ने NDTV में 294 रुपए प्रति शेयर की दर से 26% हिस्सेदारी के लिए 493 करोड़ रुपए की खुली पेशकश की है। इसके बाद NDTV के शेयर मंगलवार को 5% बढ़कर 376.55 रुपए पर बंद हुए।





पिछले एक साल में 32 बड़े सौदे किए





लंबे समय तक कोयला और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के बाद अडाणी ग्रुप अब राइस से लेकर ट्रैवल पोर्टल, मीडिया, ग्रीन एनर्जी और सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण करके कारोबार को डायवर्सीफाई कर रहा है। ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए डेटा के मुताबिक पिछले साल भर में ग्रुप ने 1.31 लाख करोड़ रुपए से 32 से ज्यादा सौदे किए हैं। अब यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे ज्यादा सौदे करने वाले समूहों में शुमार हो गया है। 





इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी कंपनियों पर फोकस 





अडाणी ग्रुप ने पिछले सालभर में जो सौदे किए हैं, उनमें अधिकतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी कंपनियां हैं। इनमें सीमेंट से लेकर पोर्ट्स और एनर्जी प्रोजेक्ट शामिल हैं। हाल ही में अडाणी समूह ने दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी होलसिम से लगभग 81 हजार करोड़ रुपए में अंबुजा और ACC सीमेंट कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदी थी। 





गौतम अडाणी की नेटवर्थ 11 लाख करोड़ रुपए





ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक वर्तमान में गौतम अडाणी की नेटवर्थ लगभग 11 लाख करोड़ रुपए है। वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर कारोबारी हैं। केवल एलन मस्क (टेस्ला), जेफ बेजोस (अमेजन) और बर्नार्ड अर्नोल्ट (LVMH) ही नेटवर्थ के मामले में उनसे ऊपर हैं। 





 मीडिया कारोबार के लिए AMG कंपनी बनाई





अडाणी ग्रुप ने 26 अप्रैल, 2022 को AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। इसमें मीडिया कारोबार चलाने के लिए एक लाख रुपए की इनिशियल ऑथराइज्ड और पेड-अप शेयर कैपिटल का प्रॉविजन किया गया है। इसके जरिए पब्लिशिंग, एडवरटाइजमेंट, ब्रॉडकास्टिंग समेत मीडिया रिलेटेड कई प्रोजेक्ट्स हैंडिल किए जाएंगे।





क्या बोले CEO संजय पुगालिया



एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ और सीनियर जर्नलिस्ट संजय पुगलिया ने कहा कि अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है। यह अधिग्रहण मीडिया इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम भारतीय नागरिक, उपभोक्ताओं या भारत में रुचि रखने वालों को सूचना और ज्ञान के साथ सशक्त बनाना चाहते हैं। एनडीटीवी हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म है। हम समाचार वितरण में NDTV के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। इस बीच, NDTV के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए हैं





मीडिया इंडस्ट्री में खास पहचान



बता दें कि NDTV एक प्रमुख मीडिया हाउस है। करीब तीन दशक से मीडिया इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाने वाली इस कंपनी के तीन नेशनल न्यूज चैनल- एनडीटीवी 24x7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट हैं। इसकी मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति भी है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर इसकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। 



 



businessman Gautam Adani Adani Group Adani Group media entry Adani Group stake in NDTV Group Adani Group in Media Business अडानी ग्रुप मीडिया के क्षेत्र में उतरेगा अडानी ग्रुप माडिया में उतरेंगे गौतम अडानी अडानी ग्रुप का बढ़ता कारोबार NDTV ग्रुप में अडानी ग्रुप की हिस्सेदारी NDTV का अधिग्रहण करेगा अडानी ग्रुप मीडिया के क्षेत्र में अडानी ग्रुप की एंट्री गौतम अडानी की बड़ी डील NDTV पर लगाया अडानी ने लगाया दांव