थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब इस देश ने भारतीयों का किया वैलकम, बिना VISA देगा एंट्री

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब इस देश ने भारतीयों का किया वैलकम, बिना VISA देगा एंट्री

BHOPAL. भारतीयों को वीजा जारी करने को लेकर थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब मलेशिया की सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। 1 दिसंबर से ये सुविधा शुरू होगी। 30 दिनों तक आप मलेशिया में रह सकेंगे।

मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री

दरअसल मलेशिया ने भारतीयों और चीनी नागरिकों के लिए 30 दिन की वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है। यह पॉलिसी 1 दिसंबर से लागू होने वाली है। श्रीलंका और थाइलैंड पहले ही इसका ऐलान कर चुके हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इसकी जानकारी दी है। श्रीलंका और थाइलैंड के बाद मलेशिया तीसरा एशियाई देश है, जिसने भारत के नागरिकों को वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा दी है।

मलेशिया ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

मलेशिया अपनी टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देना चाहता है। मलेशिया में हर साल बड़ी संख्या में दुनियाभर से टूरिस्ट पहुंचते हैं, लेकिन भारत और चीन के पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मलेशियाई सरकार ने यह फैसला लिया है। मलेशिया को उम्मीद है कि वीजा-फ्री एंट्री से उसके यहां आने वाले टूरिस्ट की संख्या में इजाफा होगा।

इन देशों में भारतीय लोगों के लिए या तो वीजा फ्री एंट्री है या फिर वीजा ऑन अरइवल की सुविधा है।

ये हैं वो देश...

  • फिजी
  • मार्शल आइलैंड
  • माइक्रोनीशिया
  • नियू
  • पलाउ आइलैंड
  • समाओ
  • तुवालू
  • वनुआटू
  • ईरान
  • जॉर्डन
  • ओमान
  • कतर
  • अल्बानिया
  • सर्बिया
  • बारबाडोस
  • ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
  • डोमिनिका
  • ग्रेनेडा
  • हैती
  • जमैका
  • मोंटेसेराट
  • सेंट किट्स एंड नेविस
  • सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
  • त्रिनिदाद और टोबैगो
  • कंबोडिया
  • इंडोनेशिया
  • भूटान
  • सैंट लुसिया
  • लाओस
  • मकाओ
  • मालदीव
  • म्यांमार
  • नेपाल
  • श्रीलंका
  • थाईलैंड
  • तिमोर-लेस्ते
  • बोलीविया
  • गैबॉन
  • गिनी-बिसाऊ
  • मेडागास्कर
  • मॉरिटानिया
  • मॉरीशस
  • मोजाम्बिक
  • रवांडा
  • सेनेगल
  • सेशल्स
  • सिएरा लियोन
  • सोमालिया
  • तंजानिया
  • टोगो
  • ट्यूनीशिया
  • जिम्बाब्वे
  • केप वर्डे आइलैंड
  • कोमोरो आइलैंड
  • बुरुंडी
  • कजाकिस्तान
  • एल साल्वाडोर
मलेशिया सरकार का बड़ा फैसला मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री नेशनल न्यूज भारतीयों के लिए खुशखबरी Visa-free entry for Indians in Malaysia National News big decision of Malaysia government visa free countries for indians 2023 Good news for Indians