रामायण के ‘रावण’ नहीं रहे: अरविंद त्रिवेदी का 82 की उम्र में निधन, महाकाल नगरी से नाता था

author-image
एडिट
New Update
रामायण के ‘रावण’ नहीं रहे: अरविंद त्रिवेदी का 82 की उम्र में निधन, महाकाल नगरी से नाता था

भोपाल. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के प्रसिद्ध सीरियल रामायण (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी (Arvind trivedi) का 5 अक्टूबर की देर रात निधन हो गया। उनके भतीजे कौस्तुभ ने उनके निधन की पुष्टि की। 82 साल के अरविंद 2-3 दिन से बीमार चल रहे थे। हालांकि, उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी।

उज्जैन में जन्म हुआ था

अरविंद का जन्म 8 नवंबर 1938 को मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच (Gujarati Theatre) से की। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से अरविंद को गुजराती दर्शकों में पहचान मिली। 40 साल के एक्टिंग करियर में उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

कई बार उड़ी थीं मौत की अफवाह

पिछले एक साल में कई बार अरविंद के निधन की अफवाहें उड़ी थीं। इस साल मई में अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरें सामने आई थीं, जिन पर उनके भतीजे कौस्तुभ ने विराम लगा दिया था। कौस्तुभ ने बताया था कि अरविंद जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज (Fake News) नहीं फैलाने की गुजारिश की थी। इसके अलावा रामायण में लक्ष्मण (Lakshman) का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने इन अफवाहों पर भड़कते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी।

सांसद भी रहे थे

अरविंद ने 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया था। 2002 में उन्हें सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC- सेंसर बोर्ड) का कार्यकारी चेयरमैन (Acting chairman) भी बनाया गया था। 1991 में बीजेपी के टिकट पर साबरकांठा (Sabarkantha, गुजरात) से सांसद (MP) भी चुने गए थे।

passed away सीरियल रामायण अरविंद त्रिवेदी का निधन Ramanand Sagar रामानंद के रावण नहीं रहे serial Ramayan Ravana Role played Arvind Trivedi The Sootr