आर्यन बने कैदी नं.N956: लाइन में लगकर मिलेगा खाना, खुले में बंदियों के साथ नहाना पड़ेगा

author-image
एडिट
New Update
आर्यन बने कैदी नं.N956: लाइन में लगकर मिलेगा खाना, खुले में बंदियों के साथ नहाना पड़ेगा

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी (cruise drugs party) के चर्चित केस में आरोपी किंग खान (king khan) शाहरुख के बेटे आर्यन खान (aryan khan) को अब 20 अक्टूबर तक मुंबई की आर्थर रोड जेल (arther road jail) में ही रहना होगा मुंबई की स्पेशल NDPS कोर्ट ने गुरुवार, 14 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। आर्यन खान आर्थर रोड जेल में कैदी नंबर N956 बनाए गए हैं।

जनरल बैरक में शिफ्ट किए गए आर्यन  

जेल में कोविड प्रोटोकॉल के तहत क्वारैंटाइन की अवधि  खत्म होने के बाद गुरुवार को आर्यन को आमद वार्ड से जनरल बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। उनके साथ ड्रग केस के 5 दूसरे आरोपियों को भी इसी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इन सभी आरोपियों को 20 अक्टूबर तक इस वार्ड में तकलीफों के बीच जीवन गुजारना होगा। यहां उन्हें 250 से अधिक बंदियों के साथ रहना होगा।    

ऐसी जगह रहेंगे, जहां करवट बदलना मुश्किल

बता दें कि जेल की जनरल बैरक में बंदियों को जगाने के लिए जेल वार्डन सुबह 6 बजे सीटी बजाते हैं। इसके बाद वे सभी बंदियों को लाइन में खड़ा करके अटेंडेस लेते हैं। इस नियम का पालन करते हुए आर्यन खान को भी सुबह 6 बजे उठना होगा। इसके बाद उन्हें 7 बजे नाश्ते के रूप में चाय के साथ पोहा या शीरा दिया जाएगा। नाश्ते के समय के बाद बंदियों को सुबह नहाने के लिए 10 बजे तक का टाइम दिया जाता है। जनरल बैरक में शिफ्ट होने के बाद अब आर्यन को करीब 250 से ज्यादा बंदियों के साथ रहना होगा। जबकि इस बैरक की क्षमता करीब 80 बंदियों की ही है। इस लिहाज से उन्हें रात में सोने के दौरान करवट बदलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यहां बैरक के एक कोने में मंदिर है और दूसरे कोने में कुरान रखा जाता है। 

जेल में कपड़े उतरवा कर हुई तलाशी

आर्थर रोड जेल के सूत्रों के मुताबिक जेल में एंट्री के साथ आर्यन के पूरे कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। ये कवायद इसलिए की गई ताकि यह जाना जा सके कि कहीं बंदी ने अपने पास कोई ड्रग्स, चाकू या फिर कोई प्रतिबंधित चीज तो नहीं छिपा रखी है। आर्यन जेल में दिन में एक घंटे टीवी देख सकेंगे। नियमानुसार उन्हें सुबह 11.30 से 12.30 बजे के बीच सभी बंदियों के साथ दोपहर का भोजन दिया जाएगा। जेल की सभी बैरक में एक टीवी लगा होता है। सभी बंदी दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक टीवी देख सकते हैं। 

टहलने के लिए मिलेगा सिर्फ आधा घंटा

दोपहर भोजन के बाद 3 बजे बैरक के दरवाजे खोले जाते हैं। एक बैरक में चार दरवाजे होते हैं और आमतौर पर सिर्फ एक दरवाजे को खोला जाता है। आर्थर रोड की एक बिल्डिंग में चार बैरक हैं। दोपहर 3.30 बजे चाय का समय होता है। इसमें कैदी या बंदी आधा घंटा इमारत के अंदर या गलियारे में घूम सकता है। शाम 6 बजे बैरक के गेट बंद हो जाते हैं। इसके बाद फिर से शाम को अटेंडेंस होती है। 

रात में बदलती रहेगी सोने की जगह

शाम 7 बजे से रात के भोजन का समय शुरू हो जाता है। यह खाना बुफे की तरह नहीं दिया जाता है, सभी को एक बार खाना परोस दिया जाता है। हर बार लाइन में कैदी को 15 से 20 मिनट लगते हैं। विचाराधीन बंदी 9.30 बजे तक भोजन कर सकता है। आर्यन को भी रात 9.30 बजे तक अपना भोजन खत्म करना होगा। रात 9.30 बजे आर्यन को सोने के लिए जगह बताई जाएगी। यह जगह समय-समय पर बदलती रहेगी। 

खुले में ही दूसरे कैदियों के साथ नहाना होगा

शाम 4 से 6 बजे के बीच बंदी को कपड़े धोने या फिर नहाने की छूट होती है। जेल में कैदियों के लिए नहाने वाली जगह ओपन है। यहां एक सीमेंटेड छोटा तालाब है, जिसमें पानी भरा रहता है और हर कैदी को इसी पानी से नहाना और कपड़े धोना होता है। सुबह पानी साफ-सुथरा होता है, लेकिन एक बार जब लोग स्नान करना शुरू करते हैं, तो वह धीरे-धीरे गंदा हो जाता है। आर्यन भी अगर सही समय पर नहा नहीं सके तो उन्हें गंदे पानी से ही नहाना होगा। कैदियों और बंदियों को जल्दी स्नान करना होता है, क्योंकि भीड़ ज्यादा होती है। 

बारी आने पर ही नहा सकेंगे, कपड़े भी धो सकेंगे

जेल में नहाने वाली जगहों पर छोटे-छोटे टैंक लगे हैं, इनमें सुबह 7 से 10 और शाम 4 से 6 के बीच पानी आता है। इनकी संख्या भी सीमित है और हर कैदी को अपनी बारी का इंतजार करना होता है। जेल अधीक्षक के मुताबिक आर्यन को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है, इसलिए उन्हें भी अपनी बारी का इंतजार करना होगा। 

क्रूज ड्रग पार्टी केस आर्यन खान cruise drugs party case king khan aryan khan Shahrukh Khan आर्थर रोड जेल