अशोक गहलोत का ऐलान- कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा, देश में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अशोक गहलोत का ऐलान- कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा, देश में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है

NEW DELHI. कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। 23 सितंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया- मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा। नामांकन की तारीख का फैसला भी जल्द करूंगा। देश में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है। अगर मैं पार्टी अध्यक्ष बनता हूं तो सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव अजय माकन आगे की रणनीति तय करेंगे।




— ANI (@ANI) September 23, 2022



गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा- गहलोत



केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा। 



मनीष तिवारी और शशि थरूर भी उतर सकते हैं 



कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। गहलोत की घोषणा के बीच ऐसी भी खबरें हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर भी नामांकन कर सकते हैं। कांग्रेस की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों में 17 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।


राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अशोक गहलोत लड़ेंगे चुनाव Rajasthan CM Ashok Gehlot Gehlot leave post of Chief Minister Ashok Gehlot contest elections Elections for post of Congress President