झड़प: सीमा विवाद में असम के 5 पुलिसकर्मी शहीद, 50 जख्मी, ट्विटर पर भिड़े दो CM

author-image
एडिट
New Update
झड़प: सीमा विवाद में असम के 5 पुलिसकर्मी शहीद, 50 जख्मी, ट्विटर पर भिड़े दो CM

असम और मिजोरम के बीच 26 जुलाई को सीमा विवाद एक भयानक हिंसा के रूप में सामने आया। सीमा पर हुए विवाद में असम के 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, वहीं एसपी को पैर में गोली लगी। 50 पुलिसकर्मी घायल हैं। दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

क्या थी घटना

इस घटना के बाद असम और मिजोरम के मुख्यमंत्री ट्विटर पर भिड़े। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें असम पुलिसकर्मियों की मौत का मिजोरम के जवान और उपद्रवियों ने जश्न मनाया है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि असम पुलिस के 5 वीर जवानों ने असम- मिजोरम सीमा पर शहीद हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। जंगल में छिपे असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतभेदों का समाधान निकालने के लिए जब दोनों पक्षों के अधिकारी वार्ता कर रहे थे, तभी सीमापार से उपद्रवियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मिजोरम के पक्ष से लगातार पथराव हो रहा था। उन लोगों ने पहाड़ी से हम लोगों पर गोलाबारी भी की। इसमें कितने लोग घायल हुए यह बताना मुश्किल है, लकिन कम से कम 50 लोग घायल हुए है।

गृह मंत्री का हस्तक्षेप

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह से दखल की अपील की। देर रात दोनों राज्यों के सीएम ने गृह मंत्री से बात की और उनसे विवादित सीमा क्षेत्र में शांति स्थापित और मैत्रीपूर्ण ढंग से समाधान निकालने को कहा। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें विवाद का आपसी सहमति से हल का आश्वासन दिया।

Mizoram government police injured 5 died Assam government