चमोली में हिमस्खलन: त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई करने जा रहे नौसेना के 5 जवान और एक पोर्टर लापता

author-image
एडिट
New Update
चमोली में हिमस्खलन: त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई करने जा रहे नौसेना के 5 जवान और एक पोर्टर लापता

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन हुआ है। इसकी चपेट में नौसेना का एक पर्वतारोही दल आ गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नौसेना का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया।इस घटना के बाद से ही सभी 6 लोग लापता हैं। नेवी और प्रशासन ने उनकी खोज शुरू की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी राहत-बचाव टीम माउंट त्रिशूल भेजी गई है।

15 दिन ही पहले मुंबई से निकला था दल

नौसेना का दल करीब 15 दिन पहले यानी 3  सितम्बर को मुंबई से निकला था। 20  सदस्यों के साथ ये दल 7 हजार 120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई करने के लिए रवाना हुआ था। इनमें से 10 पर्वतारोही शिखर तक पहुंचने के अंतिम चरणों में पहुंच गए थे, लेकिन वे अचानक हिमस्खलन का शिकार हो गए। इनमें से 5 को सुरक्षित बचा लिया गया। नेवी के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना, एयर फोर्स और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) बाकी पर्वतारोहियों को तलाशने की कोशिश कर रही है।

trending news top news uttrakhand सेना के जवान लापता dekhradun