राहुल ने पहनी 41 हजार की टीशर्ट! BJP के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी के 10 लाख के सूट तक जाएगी बात 

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
राहुल ने पहनी 41 हजार की टीशर्ट! BJP के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी के 10 लाख के सूट तक जाएगी बात 

Delhi. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी तमिलनाडु में थे वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में है। राहुल गांधी ने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक फोटो वायरल हो रही है। अब इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस में टिवटर युद्ध छिड़ गया है। 




— BJP (@BJP4India) September 9, 2022



 



कांग्रेस का पलटवार



भाजपा के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा- अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?




— Congress (@INCIndia) September 9, 2022




— Karishma Thakur (@karishmainc) September 9, 2022



अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान



दूसरी ओर एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी निकाल रही है और मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं इस यात्रा में शामिल हूं। उन्होंने कहा- यात्रा का मकसद साफ है, हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं। राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से मुझे इस देश और अपने बारे में समझ आ जाएगी। मैं 2-3 महीने में समझदार हो जाऊंगा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का प्रमुख चेहरा राहुल गांधी हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर भी पार्टी संगठन के लोगों की नजर बनी हुई है। ऐसे में राहुल गांधी ने शुक्रवार को अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया है।



फैसले का इंतजार



राहुल गांधी ने कहा क‍ि मैंने फैसला कर लिया है और मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं। उन्होंने पत्रकारों के अध्यक्ष पद संभालने के सवाल पर कहा क‍ि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह बात तब पता चल जाएगी जब कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे। अगर मैं नामांकन नहीं करता तब आप सवाल पूछ सकते हैं। मुझे क्या करना है, इसे लेकर मैं पूरी तरह से क्लियर हूं। मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि उनका फैसला क्या है।



चुनाव लड़ने पर सस्पेंस



दरअसल कांग्रेस पार्टी में लगातार इस बात पर अटकलें बनी हुई हैं कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे या नहीं। भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन और पद यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा क‍ि जब चुनाव होगा तो यह साफ हो जाएगा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, इसलिए कृपया तब तक इंतजार करिए। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह यात्रा एक अलग कवायद है, लेकिन इससे विपक्षी एकजुटता में मदद मिलेगी। कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा। कांग्रेस पार्टी में लगातार बड़े नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी से अध्यक्ष पद को संभालने की मांग कर रहे हैं।



कांग्रेस अध्‍यक्ष के ल‍िए क‍िन नामों की चर्चा



इस बीच कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर कई अन्य नेताओं के भी नाम चल रहे हैं। इसमें अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम भी शामिल हैं। दरअसल साल 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल ने कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से राहुल की मां सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदार संभाल रही हैं।

 


Rahul Gandhi News राहुल गांधी की शर्ट पर घमासान बीजेपी और कांग्रेस में टिवटर युद्ध राहुल गांधी की 41 हजार की टीशर्ट Twitter war between BJP and Congress कांग्रेस नेता राहुल गांधी 41 thousand t-shirt of Rahul Gandhi राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा bharat Jodo Yatra of Rahul Gandhi