बसपन का प्यार वाला सहदेव: सड़क हादसे में सिर पर लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

author-image
एडिट
New Update
बसपन का प्यार वाला सहदेव: सड़क हादसे में सिर पर लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

रायपुर. ‘बसपन का प्यार’ गीत से मशहूर हुए छत्तीसगढ़ (chhattisgarhi) के सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) 28 दिसंबर को रोड एक्सीडेंट (road accident) में घायल हो गए थे। वह शबरी नगर में सड़क हादसे की चपेट में आ गया था। अपनी मासूमियत से ‘बसपन का प्यार मेरा भूल न जाना’ गाकर सुर्खियों में आए थे। छत्तीसगढ़ के सुकमा (sukma) जिले के रहने वाले सहदेव दिरदो मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रात को ही उसे जगदलपुर (Jagdalpur) के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (Dimrapal Medical College) में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सहदेव अभी आईसीयू में भर्ती है। मशहूर रैपर बादशाह (Rapper Badshah) की एक टीम भी रायपुर पहुंची है।

रायपुर रेफर करने की तैयारी

सहदेव के सिर में गहरी चोट आई है। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। सुकमा जिले के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगदलपुर रेफर कर दिया गया था। बुधवार को सहदेव की तबियत में सुधार नहीं हुआ। इसके चलते उसे​​​​​​ जगदलपुर से रायपुर रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में रात 10 बजे के बाद सहदेव को होश आया। सहदेव के सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट भी कराए गए। यहां से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसे हुआ था हादसा

सहदेव (Sahdev Dirdo) स्कूटी पर सवार होकर अपने दोस्तों संग घूमने निकला था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी और रेत की वजह स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सहदेव के सिर पर गहरी चोटें आई। सहदेव के साथ हुए हादसे की खबर से इसके फैंस परेशान हैं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी। भूपेश बघेल ने सुकमा के डीएम विनीत नंदनवार से बात कर सहदेव के इलाज के लिए हर जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए दिशा-निर्देश

आपको बता दें की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) सहदेव से मिले थे तो बचपन का प्यार गाना सुनकर काफी खुश हुए थे। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुकमा के डीएम और एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और सहदेव के इलाज की जानकारी ली। मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव का हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। बादशाह ने ही सहदेव को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है।  सहदेव के करीबी पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि एक्सीडेंट की खबर सुन कर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक बादशाह ने 6 से 7 बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है। फिलहाल सहदेव को बेहतर इलाज के लिए सुकमा से जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सहदेव के सिर में गंभीर चोट आई है लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं, सहदेव दिरदो जल्द ही ठीक होकर पहले की तरह गुनगुनाएगा।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Chief Minister Bhupesh Baghel Road Accident jagdalpur Sukma Sahdev Dirdo बसपन का प्यार basapan ka pyaar Chhattisgarhi Dimrapal Medical College Rapper Badshah