मोदी के खिलाफ विपक्ष का अगुआ कौन: ममता की तैयारी, Cong का मोर्चा, BJP का तंज

author-image
एडिट
New Update
मोदी के खिलाफ विपक्ष का अगुआ कौन: ममता की तैयारी, Cong का मोर्चा, BJP का तंज

नई दिल्ली. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी धड़े की अगुआई कौन करेगा, इसको लेकर हर खेमा अपना खम ठोक रहा है। पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सत्ता में आईं ममता बनर्जी विपक्ष की अगुआई का मन बना चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 दिसंबर को उन्होंने एक सवाल के जवाब में ममता ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई विदेश में रहेगा तो कैसे चलेगा। हाल ही के दिल्ली दौरे में वे सोनिया गांधी से भी नहीं मिली थीं। इस सवाल पर कि क्या वो (ममता) विपक्ष का चेहरा बनेंगी, बोलीं कि जो खुद पर भरोसा करता है, वो सब कर पाता है। इससे पहले ममता कह चुकी हैं कि यूपीए (UPA) कहां है? अब कांग्रेस ने भी ममता को घेरने का मन बना लिया है। उधर, ममता के रवैये को देखते हुए बीजेपी ने भी तंज कसा है।

कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस ने ममता को चौतरफा घेरने की रणनीति बनाई है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता और NCP प्रमुख शरद पवार की मुलाकात कांग्रेस को कमजोर करेगी। ममता असल में बीजेपी को ही फायदा पहुंचाने का काम कर रही हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो ममता को सबक सिखाने की जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला को दी गई है। यूथ कांग्रेस के प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट किया-  मोदी जी से कोई भी सवाल कीजिए, आपको देशद्रोही करार दिया जाएगा। ममता से कोई भी सवाल कीजिए, आपको माओवादी कहा जाएगा। दोनों में कोई अंतर है?

क्या बोले दिग्विजय?

कांग्रेस खेमे से ममता की दूरी पर दिग्विजय सिंह ने कहा- हमारी लड़ाई सत्ताधारी पार्टी (BJP) के साथ है। जो हमारे साथ रहना चाहते हैं, उन्हें साथ आना चाहिए। जो हमारे साथ नहीं रहना चाहते, वो कुछ भी करने के लिए आजाद हैं। क्या बीजेपी से लड़ने के लिए कांग्रेस के बिना कोई राजनीतिक संगठन बन सकता है?

बीजेपी का तंज

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के साथ ना तो बुआ (मायावती) हैं और ना ही बबुआ (अखिलेश यादव)। ना दीदी (ममता बनर्जी) साथ हैं, ना शरद पवार साथ हैं। इतने पर भी अगर कपिल सिब्बल कांग्रेस की आत्मा बता रहे हैं तो बिना शरीर के (क्योंकि सभी दल अलग हो गए) ये आत्मा, प्रेतात्मा बनकर घूमेगी।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

कांग्रेस की भी ममता को घेरने की तैयारी BJP ममता ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा बीजेपी ने कसा तंज CONGRESS The Sootr Campaign UPA Mamata Banerjee