भारत जोड़ो यात्रा में आज सोनिया गांधी होंगी शामिल, छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों का महाकुंभ शुरू, जानें बड़ी खबरें

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भारत जोड़ो यात्रा में आज सोनिया गांधी होंगी शामिल, छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों का महाकुंभ शुरू, जानें बड़ी खबरें

BHOPAL. नमस्कार, आप सुन रहे हैं हमारा पॉडकास्ट सैर भी, खबर भी। जानिए, आज देश-दुनिया में क्या होने वाला है।





भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया शरीक होंगी





तमिलनाडु से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा केरल होते हुए कर्नाटक पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में आज कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल होंगी। यात्रा में शामिल होने को लेकर 5 अक्टूबर को सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंच गई हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी 6 और 7 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क पर उतरेंगी। सोनिया कल यानी 7 अक्टूबर को राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी।









छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक खेल उत्सव





छत्तीसगढ़ में आज से पारंपरिक खेलों का महाकुंभ आज से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन सीएम भूपेश बघेल करेंगे। इस महाकुंभ में 14 प्रकार के पारंपरिक खेल होंगे शामिल। यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक होगी। इसमें टीम स्तर पर गिल्ली डंडा, पिट्ठू, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, रस्साकसी और कंचे की प्रतियोगिता होगी। एकल खिलाड़ी के रूप में बिल्लस फुगड़ी, गेड़ी दौड, भंवरा और लंबी कूद के साथ 100 मीटर रेस में शामिल हो सकेंगे। पारंपरिक खेलों का यह आयोजन अपने आप में नया और अनूठा है।





कॉलेज में बाघ की दहशत





मप्र की राजधानी भोपाल में मैनिट परिसर में इन दिनों टाइगर मूवमेंट होने से छात्रों में दहशत है। 5 अक्टूबर को टाइगर ने एक और गाय का शिकार किया। इसकी जानकारी मैनिट प्रबंधन ने वन विभाग को दी। मैनिट परिसर में टाइगर मूवमेंट को देखते हुए प्रबंधन ने 6 अक्टूबर को ऑफलाइन क्लासेस को सस्पेंड कर दिया। आज सभी क्लासेस ऑनलाइन आयोजित होंगी...





टीम इंडिया में बॉलर की कमी





आगामी दिनों में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बुमराह के बाहर होने के बाद एक बॉलर की कमी दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया की पिचों को ध्यान में रखते हुए इंडिया को फास्ट बॉलर्स की सख्त जरूरत है। भारत के पास बुमराह के रिप्लेसमेंट का नाम देने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय है। इसी बीच टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिए है कि टीम में मोहम्मद शमी बुमराह की जगह ले सकते हैं। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है।



News update today news latest news big event big news आज की खबरें बड़ी खबरें ताजा खबरें