हरियाणा: भिवानी में पहाड़ खिसकने से CG और राजस्थान के 3 मजदूरों की मौत, 10 गाड़ियां दबी

author-image
एडिट
New Update
हरियाणा: भिवानी में पहाड़ खिसकने से CG और राजस्थान के 3 मजदूरों की मौत, 10 गाड़ियां दबी

हरियाणा के भिवानी जिले में नए साल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां खनन के दौरान पहाड़ दरकने से 10 से ज्यादा लोग दब गए। तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। कई मशीनें भी पहाड़ के नीचे दबी हैं। मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।



कई गाड़ियां पहाड़ के नीचे दबी: 

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोगों और 10 गाड़ियां दबी हैं। बचाव का काम जारी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है।भिवानी के तोशाम क्षेत्र में खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूषण के कारण 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लग गई थी। शुक्रवार से खनन कार्य शुरू हुआ था।



शुक्रवार से शुरू किया गया था खनन कार्य: 

एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी। 

दो महीने तक खनन बंद रहने के कारण इलाके में भवन निर्माण सामग्री की कमी हो गई थी। ऐसा अनुमान है कि इस किल्लत को दूर करने के लिए यहां कोई बड़ा ब्लास्ट किया गया होगा।


Haryana labors death Dadam Mountain mountain Cracking bhiwani