PATNA: JDU ने BJP से नाता तोड़ा, RJD, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे नीतीश, गवर्नर को 160 MLA का समर्थन बताया

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
PATNA: JDU ने BJP से नाता तोड़ा, RJD, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे नीतीश, गवर्नर को 160 MLA का समर्थन बताया

PATNA. महाराष्ट्र के बाद अब बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। जेडीयू-बीजेपी गठबंधन टूटने की अटकलों ने 9 अगस्त को मूर्त रूप ले ही लिया। जेडीयू ने आखिरकार बीजेपी से अलग होने का ऐलान कर दिया है। JDU की मीटिंग में नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा हमें कमजोर करने की कोशिश की। बीजेपी ने मुझे अपमानित किया। 2013 से लेकर अब तक बीजेपी ने सिर्फ धोखा ही दिया। जेडीयू की बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे। 



शाम 4 बजे नीतीश राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मिलने राजभवन गए और अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही उन्होंने दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश ने 160 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों ने नीतीश सरकार को समर्थन देने के लिए पत्र तैयार कर लिया है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे। सब कुछ तय हो गया है।



तेजस्वी बोले- बीजेपी जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करती है



तेजस्वी यादव ने कहा- बीजेपी जहां रहती है, जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में लगी रहती है। पंजाब देखिए, महाराष्ट्र देखिए। पूरे उत्तर भारत में अब बीजेपी का कोई बड़ा सहयोगी नहीं रहा। देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सांप्रदायिकता फल-फूल रही है, सामाजिक न्याय प्रभावित हो रहा है। अर्थव्यवस्था देख लीजिए, देश की सुरक्षा देख लीजिए। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन छिड़ा था। आज बिहार ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है कि जो जनता के लिए लड़ता है, जनता उसे स्वीकार करती है। जनता विकल्प चाहती है।



नीतीश को शर्म आनी चाहिए: आरके सिंह



केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि आरजेडी का 15 साल का शासन राज्य को पीछे ले गया था, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कई बार ऐसा कहा। वह आरजेडी के साथ गठबंधन में जाने को कैसे जायज ठहराएंगे, जिसे उन्होंने भ्रष्ट बताया है। यह सब सत्ता के लिए राजनीति है, इसमें कोई नैतिकता नहीं है और उन्हें शर्म आनी चाहिए। 



नीतीश बीजेपी के साथ इस समय रहे



2000, 2005, 2010, 2017, 2020



नीतीश ने इस समय आरजेडी का हाथ थामा



2013, 2015



मांझी की पार्टी साथ आई, अब नीतीश को 164 विधायकों का समर्थन



इधर, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) ने भी नीतीश को समर्थन का ऐलान कर दिया है। उनके पास 4 विधायक हैं। ऐसे में नीतीश के पास अब 164 विधायकों का समर्थन है।



नीतीश को इनका साथ




  • जेडीयू- 45


  • आरजेडी- 79

  • कांग्रेस-19

  • हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM)- 4

  • लेफ्ट+1- 16



  • बिहार में बीजेपी के 77 विधायक हैं।


    जेडीयू मुख्यमंत्री Alliance Bihar politics बीजेपी कांग्रेस rjd BJP राजद गठबंधन बिहार राजनीति Tejasvi Yadav JDU CONGRESS तेजस्वी यादव नीतीश कुमार Nitish Kumar