किताब बैन: केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के जरिए कांग्रेस और खुर्शीद को घेरा

author-image
एडिट
New Update
किताब बैन: केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के जरिए कांग्रेस और खुर्शीद को घेरा

जबलपुर. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल (Union Minister Arjun Meghwal) ने सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की किताब से उपजे विवाद पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि आखिर क्यों कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) का जिक्र सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) आज भी काटो और राज करो की सोच के साथ चल रही है लेकिन अब यह सब नहीं चलने वाला। उन्होंने जबलपुर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब का विवाद इसलिए पनपा क्योंकि किताब में जो तथ्य दिए गए हैं, वह एक तरफा हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब पर विवाद तथ्यों को छुपाने की वजह से भी बना है। जिस प्रकार से सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना बोको हराम से की है, यह बहुत ही गलत है। गौरतलब है कि बीते दिनों सलमान खुर्शीद की 'सनराइज ओवर अयोध्या' (Sunrise Over Ayodhya) नामक किताब का विमोचन एक समारोह में किया गया था, जिसमें कांग्रेस के कई कद्दावर चेहरे भी शामिल हुए थे। बहरहाल पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना बोको हराम से करने के बाद विवाद बेहद गहरा गया। मध्यप्रदेश में तो इस पुस्तक पर बैन लगाने की बात की जा चुकी है।

मध्यप्रदेश में लगेगा बैन

सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश में इस किताब पर प्रतिबंध लगेगा। उन्होंने दो दिन पहले ही कहा था कि कानून विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। ताकि राज्य में किताब पर प्रतिबंध लगाया जा सके। 

गांधी-नेहरू परिवार पर किया वार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से आगे सोच ही नहीं पाती है। कहा कि यूपी जैसे बड़े प्रांत, जहां से जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जीते, वहां अब कांग्रेस खत्म हो चुकी है। कहा कि कांग्रेस हमेशा से समाज को बांटने की कोशिश करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से कांग्रेस हिंदू व हिंदुत्व का कार्ड खेलने लगी है।

भाजपा नेता बोले, कांग्रेस चाहे जो खेल खेले, पर 2022 में यूपी और उसके बाद 2023 में राजस्थान में भी भाजपा सरकार बनाएगी। यूपी में चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के साथ सह प्रभारी हूं। वहां जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जमीनी हकीकत का स्वरूप दे रहे हैं उससे ये तय हो चला है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की नाराजगी के मसले पर कहा कि उस क्षेत्र में गया हूं, वो विषय इतना महत्वपूर्ण नहीं है, वहां भी हम जीतेंगे।

CONGRESS Kashmiri Pandits Sunrise Over Ayodhya Salman Khurshid Union Minister Arjun Meghwal