बुल्ली बाई ऐप: उत्तराखंड से अरेस्ट ऐप की मास्‍टरमाइंड, महज 18 साल है उम्र

author-image
एडिट
New Update
बुल्ली बाई ऐप: उत्तराखंड से अरेस्ट ऐप की मास्‍टरमाइंड, महज 18 साल है उम्र

मुंबई मे बुल्ली बाई एप मामले के तार अब उत्तराखंड से जुड़ गए हैं। पुलिस ने इस मामले में राज्य के रुद्रपुर शहर से ऐप की मास्टरमाइंड 18 साल की एक लड़की को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की टीम फिलहाल रूद्रपुर में ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद बुधवार को उसे मुंबई लाया जाएगा।



बुल्ली बाई ऐप की मास्टरमाइंड अरेस्ट: युवती पर बुल्ली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर उन्हें नीलामी का आरोप है। महिला को इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है।मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी युवती 'बुली बाई' ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए सह आरोपी विशाल कुमार ने 'Khalsa supremacist' के नाम से खाता खोला था। 



सोशल मीडिया पर हुई युवती और सह आरोपी की दोस्ती: जानकारी के मुताबिक युवती और विशाल झा दोनों अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक दोनों नाम बदल कर सोशल मीडिया में अकाउंट चलाते थे। इन्होंने सिख संगठनों के नाम से कुछ अकाउंट खोल रखे थे। साइबर सेल की टीम इन सोशल अकाउंट की जांच कर रही है। फिलहाल महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है।



ये है बुल्ली बाई मामला: 1 जनवरी 2022 के दिन एक महिला पत्रकार ने 'बुल्ली बाई' ऐप पर 'डील ऑफ द डे' बताकर बेची जा रही अपनी तस्वीर को शेयर किया। पत्रकार ने ट्विटर पर कहा, "यह बहुत दुखद है कि एक मुस्लिम महिला के रूप में आपको अपने नए साल की शुरुआत इस डर और घृणा के साथ करनी पड़ रही है।" इस ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं "नीलामी" के लिए सूचीबद्ध की गयी थी, जिनकी तस्वीरों को बिना अनुमति से लिये उनसे छेड़छाड़ कर डाला गया।



ऐप के जरिए फैलाई जा रही नफरत: बुल्ली बाई नाम से एक ऐप सामने आया है। ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। यहां उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है और गंदी बातें लिखी जा रही है। दरअसल, बुल्ली बाई ठीक उसी तरह बनाया गया है जैसे कुछ दिन पहले सुल्ली डील्स बनाया गया था। सुल्ली डील्स को गिटहब पर लॉन्च किया गया था, अब बुल्ली बाई को भी गिटहब पर लॉन्च किया गया है। 


Uttarakhand Mumbai Police Bulli Bai App girl arrest app mastermind
Advertisment