नाम बड़े, दर्शन..!: दीपक चौरसिया की आवाज Live में बहकी, CDS रावत का नाम बदल डाला

author-image
एडिट
New Update
नाम बड़े, दर्शन..!: दीपक चौरसिया की आवाज Live में बहकी, CDS रावत का नाम बदल डाला

नई दिल्ली. देश के पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। 13 अन्य अफसर भी मारे गए। 9 नवंबर की रात सभी के पार्थिव शरीर तमिलनाडु से दिल्ली के पालम एयरबेस पहुंचे थे। जाहिर है पूरे देश का मीडिया इसे कवर कर रहा था। न्यूज नेशन चैनल पर भी लाइव चल रहा था। इसमें दीपक चौरसिया भी जुडे़ थे। वे जनरल रावत के बारे में जानकारियां दे रहे थे। लेकिन इस दौरान उनकी आवाज काफी लड़खड़ा रही थी। रावत को जनरल भी ठीक से नहीं बोल पाए। अंत में उनका नाम ही गलत बोल दिया। ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल रही है।

Live में ये बोले दीपक

दीपक ने कहा, ‘मतलब मैं क्या बोलूं। देश के लिए हमने एक ऐसा जर्न..(शायद जर्नलिस्ट कहना चाह रहे थे) खो दिया। हम सब उनको श्रद्धांजलि देना चाहेंगे। हम सब श्रद्धांजलि उनको देना चाहेंगे। हम उनको हाथ से नमन करना चाहेंगे। उन्होंने जो देश के लिए किया, उसके मैं कह नहीं सकता। मैं कह नहीं सकता अपने दर्शकों को। उन्होंने देश के लिए किया, वो क्या किया। समझ नहीं पाएंगे लोग। लेकिन जो सर्जिकल स्ट्राइक हुई, जो एयर स्ट्राइक हुई, जो गलवान में हुआ, उन सबके फोर फ्रंट पर जनरल वीपी सिंह (असल में बिपिन रावत) थे।’

सोशल मीडिया पर लोग भड़के

एक एंकर अभिसार शर्मा ने तो अपने ट्विटर पर दीपक को शराब के नशे में धुत बता दिया। अभिसार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया। 

‘चौरसिया का ऐसा करना शर्मनाक’

एक यूजर डॉ. प्रियंका सिंह ने दीपक चौरसिया के काम को शर्मनाक बताया।

दीपक की तरफ से नहीं आया जवाब

द सूत्र की तरफ से दीपक चौरसिया का पक्ष जानने के लिए उनको 11 दिसंबर को चार फोन किए गए। पहली बार उनका फोन बिजी आया, दूसरी बार लंबी घंटी गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। तीसरी बार फोन नोट रीचेबल का मैसेज आया। चौथी बार फिर लंबी घंटी गई लेकिन फोन पिक नहीं किया गया। इसके बाद हमने दीपक का पक्ष जानने के लिए वॉट्सऐप मैसेज भी किया, जिसे उन्होंने देखा भी लेकिन जवाब नहीं दिया।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

बहकी voice lost दीपक चौरसिया Sudden demise Helicopter Crash सीडीएस बिपिन रावत वीडियो वायरल The Sootr Anchor Deepak Chaurasia CDS Bipin Rawat आवाज गलत नाम लाइव शो