UP चुनाव: BJP में जा सकती है लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल, ये कहा

author-image
एडिट
New Update
UP चुनाव: BJP में जा सकती है लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल, ये कहा

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन के साथ मैदान में है। लेकिन इस कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या (poster girl priyanka mourya) बीजेपी में शामिल हो सकती है। वह जल्द ही बीजेपी का दाम थाम सकती है। इसका संदेश उन्होंने अपने बयानों से दे दिया है। महिला मौर्चा की उपाध्यक्ष मौर्या ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है।





टिकट नहीं मिलने से झल्लाई: कैंपेन पोस्टर की कतार में प्रियंका मौर्या सबसे आगे खड़ी है। वह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन कल जारी लिस्ट में इस सीट से रुद्र दमन सिंह को टिकट मिल गया। इसके बाद प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया, लड़की हूं, लड़ सकती हूं (Ladki hu lad sakti hu) पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी। 







लाल घेरे में पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या।



लाल घेरे में पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या।







हर आरोप पुख्ता: प्रियंका मौर्या ने पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के सचिव पर घूस लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घूस (Bribe) की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी। संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपए के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी। उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सबूत है, जिसे टीवी चैनल पर दिखाएंगी। 



priyanka mourya poster girl up election यूपी विधानसभा चुनाव प्रियंका मौर्या पोस्टर गर्ल प्रियंका गांधी congress election compaign bribe in congress priyanka gandhi ladki hu lad sakti hu