Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी (CBSE RESULT OUT) कर दिया है। इसमें 92.71 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। स्टूडेंट्स केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ छात्र results.gov.in पर भी रिजल्ट चैक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा के परिणाम भी आज यानी 22 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
— TheSootr (@TheSootr) July 22, 2022
लड़कों के मुकाबले लड़कियों आगे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी किए गए 12वीं का रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 3.29% ज्यादा रहा। जानकारी के मुताबिक 33 हजार छात्रों ने 95% से अधिक नंबर हासिल किए। जबकि 1.32 लाख छात्र ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
यहां का रिजल्ट सबसे अच्छा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। यहां पर 98.83 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। जबकि
प्रयागराज का रिजल्ट सबसे ज्यादा खराब रहा। यहां 83.71 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए।
इन वेबसाइट पर जाकर देखें रिजल्ट
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
results.gov.in