/sootr/media/post_banners/ae3cbcc2f94001257b4382d37d5d88798ee259f3ad999c1733e289dd5234ecaf.jpeg)
छत्तीसगढ़ में सरकार ने किसानों के लिए खुशखबरी है। धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा दी है। सरकार अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 7 फरवरी तक धान खरीदी जारी रखेगी। पिछले दिनों से मौसम में आए बदलाव, बारिश और ओले गिरने की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई है।
बारिश के कारण प्रभावित हुई धान खरीदी: पहले सरकारी खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी तक निर्धारित थी। लेकिन बारिश की वजह से कई किसान धान नहीं बेच पाए हैं। सीएम की इस घोषणा के बाद प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है। सीएम ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा भी की।
1 करोड़ 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की तैयारी: खरीदी की तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ाने से रुकी हुई खरीदी के दिनों का नुकसान पूरा करने की कोशिश है। छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी एक दिसम्बर से शुरू हुई थी। सरकार ने 31 जनवरी 2022 तक एक करोड़ 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की तैयारी की थी। राज्य सरकार ने इस साल 24 लाख 5 हजार पंजीकृत किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य बनाया था।