CG ब्राह्मण विवाद: CM भूपेश के पिता नंद कुमार 15 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में

author-image
एडिट
New Update
CG ब्राह्मण विवाद: CM भूपेश के पिता नंद कुमार 15 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के पिता नंद कुमार बघेल (Nand Kumar Baghel) को ब्राह्मण विरोधी बयान देना भारी पड़ गया। 7 सितंबर को रायपुर की अदालत ने नंद कुमार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) भेज दिया है। इससे पहले नंद कुमार को आगरा से रायपुर पुलिस (Raipur Police) ने गिरफ्तार किया था। फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

ऐसे बदलता रहा घटनाक्रम

शनिवार यानी 4 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार पर विवादास्पद बयान के चलते FIR दर्ज की गई थी। रविवार यानी 5 सितंबर को देर रात रायपुर एसपी (SP) अजय यादव का ट्रांसफर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में कर दिया गया। हालांकि, ट्रांसफर की वजह दूसरी बताई गई। 

भूपेश का बयान- कानून से ऊपर कोई नहीं 

सीएम भूपेश (cm bhupesh) ने कहा था कि पिता की ओर से की गई टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव (Communal Harmony) को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। चाहे वो मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हों। उन्होंने कहा कि पिता भी कानून के ऊपर नहीं है। 

ब्राहाण हमें अछूत मानते हैं- नंद कुमार बघेल

नंद कुमार बघेल 30 अगस्त को लखनऊ (Lucknow) के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं। जिस तरह अंग्रेज यहां से गए। वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है कि वह विदेशी हैं और हमें अछूत मानते हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं।

पिता नंद कुमार बघेल 15 day judicial custody father sent CM Bhupesh Baghel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ The Sootr Chhattisgarh एफआईआर Nand Kumar Baghel गुस्सा ब्राह्मण विरोधी बयान