CG: CRPF कैंप में जवान ने साथियों पर AK-47 से गोलियां चलाईं, 4 की मौत

author-image
एडिट
New Update
CG: CRPF कैंप में जवान ने साथियों पर AK-47 से गोलियां चलाईं, 4 की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ (CG) के सुकमा (Sukma) में सीआरपीएफ (CRPF) 50 बटालियन कैंप से बड़ी वारदात की खबर आई है। कैंप के एक जवान ने 7 नवंबर की देर रात अपने ही साथियों पर AK-47 राइफल से गोलियां बरसा दीं। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई, 3 घायल हो गए। घायल जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में उन्हें चॉपर से रायपुर रैफर किया गया।

जवानों के बीच हुआ था विवाद 

जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद आरोपी जवान आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी और 4 जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद सीआरपीएफ अफसर मामले की जांच में लगे हुए हैं। हालांकि, जवान ने साथियों पर गोली किस वजह से चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। 

कई दिन से परेशान था आरोपी जवान

जानकारी के मुताबिक, आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिनों से परेशान था।

घटना में मारे गए जवान बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले

फायरिंग की घटना में मारे गए 2 जवान बिहार के रहने वाले थे, 1 पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। चौथे जवान को लेकर अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव और पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।

सीआरपीएफ कैंप जवान ने गोली चलाई CRPF camp CRPF jawan fellow वारदात छत्तीसगढ़ 4 killed Investigation The Sootr Opened Fire Chhattisgarh चार की मौत