नेताजी की बदसलूकी: केस हारने पर गुस्साएं विधायक, कलेक्टर को जूते से मारने की धमकी

author-image
एडिट
New Update
नेताजी की बदसलूकी: केस हारने पर गुस्साएं विधायक, कलेक्टर को जूते से मारने की धमकी

रायपुर. नेताओं के बड़बोले बयान से हम सभी वाकिफ है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ का है। यहा पर कांग्रेस विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को जूते से मारने की धमकी दे दी। पिछले महीने से सी विधायक बृहस्पत सिंह सुर्खियों में है। धमकी का ये ऑडियो वायरल हो गया।

कलेक्टर कोर्ट में हरा गए केस

बलरामपुर जिले की एक समिति दलको तालाब में मछली पालन के पट्‌टे (Contract) का केस कलेक्टर कोर्ट में हार गई थी। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर (Deputy collector) ने दूसरी समिति को अगले 10 साल के लिए मछली पालन का पट्‌टा जारी कर दिया। इस पर विधायक ने 18 अगस्त की शाम को डिप्टी कलेक्टर को फोन (Phone) पर गालियां दीं। यहां तक कहा कि तू कैसे डिप्टी कलेक्टर बना है... मारेंगे जूता (shoe) ठीक हो जाएगा। अफसर केवल यही कहते रहे- सर गाली (Abuse) मत दीजिए। बाद में डिप्टी कलेक्टर ने खुद ही फोन काट दिया। उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर (Collector) इंद्रजीत एस. चंद्रवाल से मामले की शिकायत कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में जिला प्रशासन और विधायक चुप्पी साधे हैं।

बृहस्पत सिंह ने पहले भी धमकी दी

पिछले कुछ महीने से वह विवादों में थे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री ( Health Minister) टीएस सिंहदेव पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। इस आरोप ने कांग्रेस और सरकार दोनों की खूब किरकिरी हुई थी। विधानसभा की कार्रवाई ढाई दिन तक बाधित रही। सिंहदेव ने सदन छोड़ दिया। बाद में बृहस्पत सिंह ने इसके लिए माफी मांग ली।

CONGRESS कांग्रेस Chhattisgarh Deputy Collector डिप्टी कलेक्टर shoes beat him lost a case केस हारने पर गुस्साएं नेता जी जूते से मारने की धमकी