CG में ब्राह्मण विवाद: CM के पिता पर 4 सितंबर को FIR, 5 सितंबर को SP का ट्रांसफर कर दिया

author-image
एडिट
New Update
CG में ब्राह्मण विवाद: CM के पिता पर 4 सितंबर को FIR, 5 सितंबर को SP का ट्रांसफर कर दिया

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण मुद्दा गरमा गया है। शनिवार यानी 4 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार पर विवादास्पद बयान के चलते FIR दर्ज की गई थी। रविवार यानी 5 सितंबर को देर रात रायपुर एसपी (SP) अजय यादव का ट्रांसफर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में कर दिया गया। इससे पहले भूपेश ने कहा था कि ऐसी टिपण्णी करने का अधिकार किसी को नहीं है, फिर चाहे वह मुख्यमंत्री का पिता ही क्यों न हो।

बयान पर हंगामा जारी

नंद कुमार बघेल (मुख्यमंत्री के पिता) के बयान के चलते ब्राह्मण समुदाय में गुस्सा है। शनिवार को रायपुर की पुरानी बस्ती में भी धर्मांतरण का आरोप लगाकर थाने के अंदर घुसकर पादरी पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लोगों ने मारपीट की। सरकार इससे भी नाराज थी। इस वजह को भी एसपी रहे अजय यादव के ट्रांसफर की वजह बताया जा रहा है।

भूपेश का बयान कुछ, कार्रवाई कुछ

सीएम भूपेश (cm bhupesh) ने कहा था कि पिता की ओर से की गई टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। चाहे वो मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हों। उन्होंने कहा कि पिता भी कानून के ऊपर नहीं है। इस बयान के बाद सबकुछ सामान्य होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन एसपी के तबादले से बात उलट गई।

ब्राहाण हमें अछूत मानते हैं- नंदकुमार बघेल

नंद कुमार बघेल UP के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं। जिस तरह अंग्रेज यहां से गए। वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है कि वह विदेशी हैं और हमे अछूत मानते हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं।

विवाद बयान FIR मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिटाई ब्राह्मण धर्मान्तरण CM Bhupesh Baghel ट्रांसफर पिता नंद कुमार बघेल एसपी Raipur SP छत्तीसगढ़ Brahmin Community CM Father Nand Kumar Baghel Transferred The Sootr brahmin controversy Chhttisgarh