चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI में सीईओ के तौर पर वापसी करेंगे को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन, नया बोर्ड बनाया गया
The Sootr | Published:
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI में सीईओ के तौर पर वापसी करेंगे को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन, नया बोर्ड बनाया गया
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई (OpenAI) के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन कंपनी में फिर वापसी करने वाले हैं।
SAN FRANCISCO. चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई (OpenAI) के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन कंपनी में फिर वापसी करने वाले हैं। सैम की सीईओ के तौर पर वापसी के लिए नया बोर्ड बनाया गया है, क्योंकि ओपन एआई के पुराने बोर्ड ने शुक्रवार (17 नवंबर) को ऑल्टमैन को फायर किया था। पुराने बोर्ड ने कहा था कि अब उन्हें ऑल्टमैन की काबिलियत पर भरोसा नहीं है। 22 नवंबर को ओपन एआई ने कहा- 'हम सैम ऑल्टमैन के लिए ब्रेट टेलर (चेयरमैन), लैरी समर्स और एडम डी 'एंजेलो के नए प्रारंभिक बोर्ड के साथ सीईओ के रूप में वापसी के लिए एक एग्रीमेंट पर पहुंच गए हैं। ये माइक्रोसॉफ्ट की नई एडवांस AI रिसर्च टीम को लीड करेंगे। इनके अलावा कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी जॉइन करेंगे।
इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओर सत्या नडेला ने सोमवार (20 नवंबर) को कहा था कि उनकी कंपनी OpenAI को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन दोनों को हायर कर रही है। ऑल्टमैन के माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने को लेकर सत्या नडेला ने एक न्यूज चैनल से भी बात की। इसमें नडेला से सीधा सवाल किया गया कि क्या सैम और openAi के 700 कर्मचारी माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे? नडेला ने कहा- 'यह OpenAI बोर्ड, मैनेजमेंट और कर्मचारियों को चुनना है। मैं दोनों विकल्पों के लिए तैयार हूं।
माइक्रोसॉफ्ट लगातार इनोवेशन करना चाहता है। इसके लिए उसने OpenAI के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनशरशिप की है, वहीं माइक्रोसॉफ्ट की OpenAI के बोर्ड में सीट पर कहा-ये साफ है कि गवर्नेंस में कुछ बदलाव होना चाहिए। इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
OpenAI से ऑल्टमैन को निकाले जाने के बाद वहां के एम्प्लॉइज ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से पद छोड़ने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर 700 में से 505 एम्प्लॉइज ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की धमकी दी है। इस्तीफे की धमकी देने वालों में बोर्ड मेंबर इल्या सुतस्केवर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) मीरा मुराती भी शामिल हैं। इल्या सुतस्केवर ने ही ऑल्टमैन को वीडियो कॉल पर उन्हें निकाले जाने की जानकारी दी थी, वहीं मुराती को बोर्ड ने ऑल्टमैन को निकाले जाने के बाद अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि कंपनी ने सोमवार को ट्विच के पूर्व CEO एम्मेट शियर को OpenAI में अंतरिम CEO बना दिया। इस्तीफे की धमकी देने से जुड़ा लेटर X पर वायरल हो रहा है। एम्मेट शियर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच के को-फाउंडर हैं।
कर्मचारी तय करें कि क्या वे माइक्रोसॉफ्ट जॉइन करना चाहते हैं
क्या चाहता है माइक्रोसॉफ्ट
एम्प्लॉइज ने ऑल्टमैन को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से पद छोड़ने को कहा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari