/sootr/media/post_banners/d7721d98723aa2d6daece83eb9c818c87f1a91c8f72938e47151c0d8368d334e.jpeg)
नई दिल्ली. कांग्रेस ने आज यानी 31 मार्च को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई का विरोध करते हुए सिलेंडर, बाइक को मालाएं भी पहनाईं।
भाजपा निर्मित महंगाई से जनता की जेब काटी जा रही है, भाजपा लूटने का काम कर रही है।
भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी है।
लुटेरी भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीज़ल के बढ़े दाम वापस लेने ही पड़ेंगे।#MehangaiMuktBharatpic.twitter.com/V3WC9xSMq3
— Congress (@INCIndia) March 31, 2022
मध्य प्रदेश में कमलनाथ की अगुआई में पार्टी सड़क पर
कमलनाथ जी का संबोधन :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने प्रदेशव्यापी महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।#MehangaiMuktBharatpic.twitter.com/MQVTyohsnI
— MP Congress (@INCMP) March 31, 2022
कांग्रेस के छात्र संगठन का भी प्रदर्शन
भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ @nsui भी जोरदार प्रदर्शन कर#MehangaiMuktBharat अभियान में अपनी भागीदारी निभा रहा है।
कांग्रेस का छात्र संगठन भी भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद कर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। pic.twitter.com/KOCBia4viW
— Congress (@INCIndia) March 31, 2022
पूरे देश में कई दिन चलेगा प्रदर्शन: राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए। इसका असर मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।
वहीं, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम लोग मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रही है। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले। उधर, शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं, तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे, तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपए का तेल भराने में 52 रुपए सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।
बीजेपी का तंज: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसते हुए कहा कि लोगों को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें, तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी। आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है। UK में 20% से ज्यादा महंगाई बढ़ी है।