देश भर में फिर बढ़ रहे हैं Corona के नए मामले, क्या ये है चौथी लहर की आहट ?

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
देश भर में फिर बढ़ रहे हैं Corona के नए मामले, क्या ये है चौथी लहर की आहट ?

New Delhi. दुनिया में अभी कोरोना (Corona) खत्म नहीं हुआ है। हमें ये अहसास होता है कि कम होता जा रहा है और शायद चला ही जाए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। ये घूम रहा है। भारत में कोरोना की चौथी लहर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि देश में वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि कोरोना के नए वैरिएंट पर भारतीय वैक्सीन कितनी कारगर होगी। देशभर में एक बार फिर कोरोना केसेज बढ़ने लगे है। कोविड-19 के XE वैरिएंट ने चिंता बढ़ाई ही थी इसी बीच कोरोना के दो नए सब-वैरिएंट सामने आ गए BA.4 और BA.5। ये दोनों सब वैरिएंट ओमिक्रॉन से जुड़े हुए हैं और WHO इस पर नजर रख रहा है। ये दोनों वैरिएंट अब तक दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क और यूके में फैले हैं। कुछ समय पहले भारत में कोरोना का नया वैरिएंट XE गुजरात में दस्तक दे चुका है।





देश में फिर बढ़े कोरोना के केस





हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 949 नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार 191 हो गई है। दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 इन्फेक्शन के 325 नए मामले सामने आए। वहीं संक्रमण दर 2.39 फीसदी रही। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 69 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। एक मरीज की मौत भी हुई। महाराष्ट्र में गुरुवार को संक्रमण के 103 नए मामले आए थे। पांच लोगों की मौत हुई थी। केस लगातार बढ़ने के बाद कई एक्सपर्ट चौथी लहर की आशंका भी जता रहे हैं। ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट XE को लेकर पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और मिजोरम को चेतावनी दी है।





XE वैरिएंट कितना खतरनाक





हाल ही में देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE की एंट्री हुई थी। भारत में XE का एक केस गुजरात में मिला है। वहीं मुंबई में इसका केस पाए जाने का दावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज कर दिया था। वहीं WHO ने XE वैरिएंट की भी चेतावनी दी है। XE वैरिएंट ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BA.1 और BA.2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। XE ओमिक्रोन के दोनों सब-वेरिएंट का हाइब्रिड है।





नए वैरिएंट को लेकर 5 राज्यों में अलर्ट





पिछले 28 दिनों में देश में कोरोना से 5 हजार 474 लोगों की मौत हुई है। वहीं 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 29 जिलों में कोरोना के हालात बेकाबू हैं। इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्याादा है। 6 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से भी ज्यादा है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इन आंकड़ों को कई एक्सपर्ट चौथी लहर की दस्तक बता रहे हैं।





कई देशों में आ चुकी है चौथी लहर





दुनिया के कई देशों में पहले ही चौथी लहर दस्तक दे चुकी है। इनमें अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, फ्रांस, जापान, इटली, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। कोरोना के ओमिक्रोन का सब वैरिएंट BA.2 चौथी लहर लेकर आया है। भारत में भी कोरोना की चौथी लहर को लेकर चिंता बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। केंद्र ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर सचेत किया है।





6 महीने तक असरदार रहती है वैक्सीन





जांच के दौरान XE वैरिएंट की पहचान करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए इसे स्टील्थ वैरिएंट भी कहा जाता है। अब तक कोविड के तीन हाइब्रिड या रिकॉम्बिनेंट स्ट्रेन का पता चला है, जिसमें से पहला XD, दूसरा XF और तीसरा XE है। इनमें से पहले और दूसरे वैरिएंट डेल्टा और ओमिक्रोन के कॉम्बिनेशन से पैदा हुए हैं, जबकि तीसरा ओमिक्रोन सब वैरिएंट का हाइब्रिड स्ट्रेन है। एक्सपर्ट्स के अनुसार वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी अधिकतम 6 महीने तक ही रहती है। इसलिए दोनों डोज के साथ ही बूस्टर डोज लगवाना जरूरी हो जाता है।



 



भारत India कोरोना Corona Corona update Case Country देश कोरोना अपडेट increasing नया वैरिएंट Fourth Wave चौथी लहर XE new Variant XE वैरिएंट