फिर डराने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 7,584केस मिले,केंद्र सरकार ने किया सतर्क

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
फिर डराने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 7,584केस मिले,केंद्र सरकार ने किया सतर्क

Delhi. देश में एक बार फिर से कोरोना का रौद्र रूप दिखने लगा है। दिनों-दिन कोरोना(corona virus in India) के मामलों में इजाफा होने लगा है। देश में  पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,584 नए केस मिले हैं। कल यानी 9 जून के मुकाबले भारत में 4.8% ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है। महाराष्ट्र(Maharastra) और केरल (Kerala)में कोरोना के हाल बेहाल हो रहे है। 



देश में इन 5 राज्यों में कोरोना की स्थिति



कोरोना का असर भारत में सबसे ज्यादा 5 राज्यों में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में 2813, केरल में 2193, दिल्ली में 622, कर्नाटक(Karnatak) में 471 और हरियाणा(haryana) में 348 कोरोना के मामले मिल थे। देश में कोरोना के मिले कुल केसों में से 85% इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 37.09% केस मिले हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.7% हो गया है। 24 घंटे में कोरोना से 24 लोगों की मौत हुई है। कुल मिलाकर अब तक 5,24,747 लोगों का निधन हो चुका है।



24 घंटे में इतने मरीज हुए ठीक



देश में पिछले 24 घंटे में 3,791 मरीज ठीक हुए है। कुल मिलाकर अब  देश में कोरोना से 4,26,44,092मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस बढ़कर 36,267 हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में एक्टिव केस 3,769 बढ़े है। 9 जून गुरूवार को कोरोना के 7240 केस सामने आए थे। 



केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखा खत



देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट रहने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव(Union Health Secretary) ने सभी राज्यों को खत लिखा है। खत में उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को राज्यों पर पाबंदियां लगाने का कहा है। उनका कहना है कि वे कोरोना के मामलों का पालन करवाएं। इसमें मास्क लगाना, टेस्टिंग और ट्रेसिंग शामिल है। 


Karnatak Haryana कर्नाटक maharastra Kerala दिल्ली Corona virus महाराष्ट्र corona cases हरियाणा केरल
Advertisment