DELHI: आजमगढ़ और रामपुर में मतगणना शुरु, विधानसभा की इन सीटों पर हो रहा है उपचुनाव

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
DELHI: आजमगढ़ और रामपुर में मतगणना शुरु, विधानसभा की इन सीटों पर हो रहा है उपचुनाव

Delhi. लोकसभा(Lok Sabha) की 3 और विधानसभा(Assembly) की 7 सीटों के उपचुनाव(by-election) की मतगणना रविवार 26 जून सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इन पर 23 जून को वोटिंग(Voting) हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की दो और पंजाब की एक लोकसभा सीट(Lok Sabha seat) शामिल है। इनके अलावा, त्रिपुरा की चार और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीट(assembly seat) पर भी वोट डाले गए थे।




UP की आजमगढ़ सीट: अखिलेश के भाई और ​​निरहुआ आमने-सामने



रामपुर में सपा के आसिम राजा(Asim Raja of SP) और भाजपा के घनश्याम लोधी(Ghanshyam Lodhi of BJP) के बीच मुकाबला है। यहां कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर है। आजमगढ़ में अखिलेश यादव, रामपुर में आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसकी वजह यह है कि आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई है। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है।



पंजाब की संगरूर सीट: AAP और कांग्रेस में मुकाबला



भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर AAP ने गुरमेल सिंह को, कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और BJP ने केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा था।

विधानसभा की इन 7 सीटों पर उपचुनाव हुए



दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट: AAP के राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर AAP ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा। भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया और कांग्रेस ने प्रेमलता को मैदान में उतारा।




त्रिपुरा में 4 सीटों पर चुनाव



त्रिपुरा में अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा से भाजपा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि जुबाराजगर से माकपा विधायक का निधन हो गया था। बोरदोवाली टाउन सीट पर मुख्यमंत्री माणिक साहा को कांग्रेस के आशीष कुमार साहा के खिलाफ खड़ा किया गया। अगरतला सीट पर BJP के पूर्व विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कांग्रेस के टिकट पर BJP के डॉक्टर अशोक सिन्हा और CPM के कृष्णा मजूमदार के खिलाफ चुनाव लड़ा।

 


रामपुर लोकसभा उपचुनाव आजमगढ़ उपचुनाव उप्र उपचुनाव लोकसभा उपचुनाव UP By-Elections Result उपचुनाव Azamgarh Lok Sabha By-election Bypolls Results 2022 Lok Sabha election विधानसभा उपचुनाव by-election news 3 Lok Sabha seat by-election Voting