पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर 9 राज्यों में सड़क पर लोग; पत्थरबाजी, आगजनी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर 9 राज्यों में सड़क पर लोग; पत्थरबाजी, आगजनी

New Delhi. पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी (Controversial Comment on Paigambar Hazrat Mohammed) के बाद बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ 10 जून को देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। जानें, देश में कहां-कैसा प्रदर्शन हुआ... 



1. दिल्ली: जामा मस्जिद पर लोगों की नारेबाजी



दिल्ली में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए करीब 1500 लोग जमा हुए थे। नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आए और नूपुर के खिलाफ नारेबाजी की। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि हमारी तरफ से प्रोटेस्ट का कोई कॉल नहीं था। नमाजी नमाज पढ़कर बाहर निकले और अचानक प्रदर्शन करने लगे। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन है। मुझे लगता है कि वे AIMIM के सदस्य हैं या   असदुद्दीन ओवैसी के आदमी हैं।




— ANI (@ANI) June 10, 2022



2. बंगाल: हावड़ा में जुटी भीड़



कोलकाता और हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाला का बुरा हश्र करना चाहिए। भीड़ में शामिल लोगों ने दुकानों को बंद कराने को लेकर बवाल भी किया। जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े।




— ANI (@ANI) June 10, 2022



3. कर्नाटक: कलबुर्गी, बेलगावी में प्रोटेस्ट



कर्नाटक के बेलगावी में फोर्ट रोड पर एक मस्जिद के पास बिजली के तार से बीजेपी की नूपुर शर्मा का पुतला लटका मिला। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस मुद्दे ने लोगों में आक्रोश पैदा किया, पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर इसे तुरंत हटा दिया।




— ANI (@ANI) June 10, 2022



4. यूपी: प्रयागराज में हिंसक हुआ प्रदर्शन



उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, उन्नाव, देवबंद समेत कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। सहारनपुर में तोड़फोड़ और प्रयागराज में पत्थरबाजी हुई। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक डाला। कई जगहों पर हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीम आर्मी चीफ सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया।




— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 10, 2022



5. महाराष्ट्र: मुंबई में महिलाओं का प्रदर्शन




— ANI (@ANI) June 10, 2022



6. महाराष्ट्र: सोलापुर में लोगों ने मार्च निकाला




— ANI (@ANI) June 10, 2022



7. तेलंगाना: हैदराबाद में मक्का मस्जिद के सामने प्रोटेस्ट




— ANI (@ANI) June 10, 2022



8. पंजाब: लुधियाना में पुतला जलाया




— ANI (@ANI) June 10, 2022



9. झारखंड: गाड़ियां फूंकीं




— ANI (@ANI) June 10, 2022



खबर अप़डेट हो रही है...


BJP पार्टी से बाहर पैगंबर हजरत मोहम्मद प्रदर्शन up Nupur Sharma protest दिल्ली बीजेपी Expelled Paigambar Hazrat Mohammed West Bengal controversial comment Delhi यूपी नूपुर शर्मा विवादित टिप्पणी पश्चिम बंगाल