दिल्ली: आरके पुरम में जहरीली गैस फैलने का दावा, कई लोगों को बेहोश होने की खबर

author-image
एडिट
New Update
दिल्ली: आरके पुरम में जहरीली गैस फैलने का दावा, कई लोगों को बेहोश होने की खबर

नई दिल्ली. यहां के आरके पुरम इलाके में जहरीली गैस (Poisonous Gas) फैलने की खबर है। घटना 24 नवंबर यानी बुधवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। यहां लोगों की आंखों में जलन (itching) और सांस लेने में दिक्कत (Breating Problem) होने लगी। लोगों का दावा है कि कई लोग बेहोश हो गए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 5 लोगों को आंखों में जलन के चलते अस्पताल ले जाया गया। जहरीली गैस आरके पुरम के पास एकता विहार इलाके से फैली। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई थीं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में (Under Control) बताई जा रही है।

लोग सड़कों पर निकल आए थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एकता विहार के ठीक बगल में स्थित CRPF या NSG कैंप से जहरीली गैस छोड़ी गई। इसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों को आंखो मे जलन और सांस लेने मे तकलीफ होने लगी। लोग बदहवास हालत में अपने अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए। किसी को कुछ समझ मे नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। 

पुलिस की जांच जारी

लोगों ने बताया कि जहरीली गैस से कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर एक सोशल वर्कर भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को मास्क (Mask) दिया। फिर उन्होंने पुलिस को इन्फॉर्म किया। मौके पर दो फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) और 6 एंबुलेंस भी पहुंचीं, जहां से लोगों को अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत ठीक है। पुलिस CRPF और NSG कैंप में जाकर जांच कर रही है। अफसरों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।  

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Claim आंखों में जलन कई लोग बेहोश अस्पताल में भर्ती दिल्ली में जहरीली गैस फैली itching in eyes many people fainting poisonous gas spreading The Sootr Delhi