/sootr/media/post_banners/8043cd2ad49a50991335843f243b9a3a7f38b3a561e17fe3f7188ca69921ed98.jpeg)
DELHI. मंगलवार को सूचना प्रसारण मंत्री ने देश में 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया के सभी अकाउंट को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं। आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के उल्लंघन के आरोप में सूचना प्रसारण मंत्री ने यह बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 2021 से 2022 तक 560 YouTube URL ब्लॉक किए हैं।
बिगाड़ रहे थे देश का माहौल
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ब्लॉक किए गये सभी YouTube चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ रहे थे। इसके लिए वे झूठी और असत्यापित जानकारी आमजन के बीच फैला रहे थे। ब्लॉक किए गए YouTube चैनलों के दर्शकों की संख्या तकरीबन 68 करोड़ है।
एक समुदाय को बताया था आतंकवादी
मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत के कुछ YouTube चैनल में एक समुदाय विशेष को आतंकवादी के रूप में दिखा रहे थे। इसके साथ ही अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच घृणा को भी इन चैनलों की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा था। इस तरह के कंटेट से सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।