असम: मेराडोना की घड़ी बरामद, कीमत करीब 10 लाख; दुबई पुलिस के साथ किया ऑपरेशन

author-image
एडिट
New Update
असम: मेराडोना की घड़ी बरामद, कीमत करीब 10 लाख; दुबई पुलिस के साथ किया ऑपरेशन

गुवाहाटी. अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर रहे डिएगो मेराडोना (Diego Maradona) की खोई हुई घड़ी (Watch) असम में मिल गई। मेराडोना हबलॉट (Hublot) कंपनी की घड़ी पहनते थे, जो चोरी हो गई थी। इसे ढूंढने के लिए असम और दुबई पुलिस ने साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। घड़ी की कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है।जिस शख्स से घड़ी बरामद की गई, उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। आरोपी का नाम वाजिद हुसैन बताया जा रहा है। असम के डीजीपी (DGP) ज्योति महंता ने दुबई पुलिस के साथ किए गए मिशन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि घड़ी को असम के चरईदेव से बरामद किया गया।

क्या बोले असम के मुख्यमंत्री?

असम के सीएम ने लिखा- अंतरराष्ट्रीय सहयोग कानून के तहत असम पुलिस ने दुबई पुलिस के मिलकर अभियान चलाया। इसमें दिवंगत लेजेंडरी फुटबॉलर डिएगो मेराडोना की घड़ी बरामद कर ली गई। आरोपी वाजिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ससुराल में मिला

वाजिद मूल रूप से असम के शिवसागर जिले का रहने वाला है। शिवसागर SP ने बताया- वाजिद दुबई में काम करता है। इसी साल वह अगस्त में भारत लौटा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मोरनहाट इलाके में उसके ससुराल पहुंची और उसे गिरफ्तार कर घड़ी बरामद की गई।

कौन थे मेराडोना?

1960 में पैदा हुए डिएगो मेराडोना अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल प्लेयर थे। उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। उनकी तुलना महान फुटबॉलर पेले से भी की जाती है। बाद में काफी ड्रग्स लेने लगे। 25 नवंबर 2020 को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हाल ही में मेराडोना पर एक वेबसीरीज भी रिलीज हुई है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

दुबई player हबलॉट वॉच घड़ी असम घड़ी मिली Diego Maradona found अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर footballer collaboration डिएगो मेराडोना Dubai police The Sootr Hublot Watch argentina Assam